फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make tasty jalebi in home with these easy ingredients

मिनटों में तैयार हो जाएगी कुरकुरी जलेबी, ये है आसान सी बनाने की विधि

Fri, 08 May 2020 01:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 08 May 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
make tasty jalebi in home with these easy ingredients

लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में लोग घरों पर रहने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए मजबूर है। लेकिन इस कठिन समय में भी खुद को और परिवार वालों को खुश रखना बहुत जरूरी है। बच्चों और बड़ों हर किसी को खुश और तनाव से मुक्त रखना है तो अच्छा और टेस्टी खाना खास महत्व रखता है। खासतौर पर मीठा, मीठा खाते ही सारा तनाव दूर हो जाता है। तो क्यों न इस समय जब मिठाई की सारी दुकाने बंद है तो कुछ मीठा घर पर ही बनाकर ट्राई किया जाए। जलेबी तो आपने हमेशा बाहर की खाई होगी लेकिन इस बार इसे घर पर बनाएं। कुछ ही मिनटों में और आसानी से बन जाने वाली जलेबी की रेसिपी आगे की स्लाइड में पढ़े।

विज्ञापन

 

make tasty jalebi in home with these easy ingredients
जलेबी बनाने की सामग्री

जलेबी बनाने के लिए बस आधा कप मैदा, एक चौथाई कप दही, एक चौथाई कप चावल का आटा( जलेबी को कुरकुरा बनाने के लिए), तेल या घी तलने के लिए, एक कप चीनी, दो चम्मच इलायची पाउडर सुगंध के लिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेबी बनाने की विधि
  • जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, दही, आवश्यकतानुसार चावल का आटा, पानी को डालकर गाढ़ा बैटर बना लें। 
  • अब इस बैटर को एक घंटे के लिए छोड़ दें। 
  • अब गैस पर एक पैन में एक से डेढ़ कप पानी और चीनी को मिलाकर चढ़ा दें। 
  • हल्की आंच पर इसे चलाते रहें ताकि एक तार की चाशनी बन जाए। अब इसे गैस से उतार कर इसमें इलायची पाउडर डालकर अलग रख दें।
  • अब एक मोटी तली की कढ़ाही लेकर उसमें तेल या घी डालें।
  • जलेबी बनाने के लिए हलवाइयों की तरह कॉटन का कपड़ा लिया जा सकता है लेकिन सबसे आसान होगा सॉस की बोतल। इसमें से पेस्ट निकालने में आसानी होगी।
  • तेल जब गर्म होने लगे तो आंच को मीडियम कर उसमें बैटर को गोल-गोल जलेबी की तरह घुमाकर डालें। 
  • ध्यान रहे छेद छोटा होगा तो जलेबी पतली बनेगी और देखने में अच्छी लगेगी।
  • दोनों ओर से जलेबी को अच्छे से तल कर चाशनी में तुरंत डाल दें। अब एक से डेढ़ मिनट तक इसे चाशनी में डूबा रहने दें। 
  • तैयार है आपकी स्वादिष्ट जलेबी, इसे गर्मागर्म सर्व करें और परिवार के साथ आनंद उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed