फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Holi 2025 No more carrots pumpkin halwa will impress everyone make something different at home

Pumpkin Halwa: अब गाजर नहीं, कद्दू का हलवा करेगा सबको इंप्रेस, इस होली पर घर पर बनाएं कुछ अलग

Mon, 03 Mar 2025 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

How to Make Pumpkin Halwa: इसका हर चम्मच न केवल आपके स्वाद को तृप्त करेगा, बल्कि ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट भी देगा। होली भी आने वाली है तो गुजिया और नमकीन पारे के साथ-साथ कद्दू का हलवा आपके टेस्ट को दोगुना कर देगा।

विज्ञापन
Holi 2025 No more carrots pumpkin halwa will impress everyone make something different at home
कद्दू का हलवा - फोटो : freepik.com

विस्तार

कभी-कभी कुछ मीठा और हेल्दी खाने का मन करता है, लेकिन वही घिसे-पिटे ऑप्शन देखकर मन ऊब जाता है। ऐसे में इस बार सूजी या गाजर के हलवे की बजाय बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर कद्दू का हलवा। इसका हर चम्मच न केवल आपके स्वाद को तृप्त करेगा, बल्कि ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट भी देगा। होली भी आने वाली है तो गुजिया और नमकीन पारे के साथ-साथ कद्दू का हलवा आपके टेस्ट को दोगुना कर देगा। तो चलिए, झटपट बनाते हैं यह खास मिठाई।
विज्ञापन


कद्दू का हलवा बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी
जरूरी सामग्री:
  • कद्दू (पीला) – 500 ग्राम (छीलकर और कद्दूकस किया हुआ)
  • घी – 3 बड़े चम्मच
  • दूध – 1 कप
  • चीनी – ½ कप (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता कटे हुए)
  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
  • केसर – कुछ धागे (वैकल्पिक, लेकिन जायका बढ़ाने के लिए जरूरी)

बनाने की विधि:
 1. कद्दू की तैयारी:

सबसे पहले कद्दू को छीलकर अच्छे से धो लें। अब इसे कद्दूकस कर लें और एक तरफ रख दें।

 2. घी में भूनें:
भारी तले वाली कड़ाही में घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू डालें। इसे मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक भूनें ताकि उसकी कच्ची महक दूर हो जाए और हल्का सुनहरा रंग आ जाए।
विज्ञापन


 3. दूध मिलाएं और पकाएं:
अब इसमें 1 कप दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कद्दू अच्छे से गल जाए और दूध में पूरी तरह मिल जाए।

 4. चीनी डालें और गाढ़ा करें:
जब कद्दू नरम हो जाए और दूध लगभग सूखने लगे, तब इसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे यह गाढ़ा होने लगेगा।

 5. खुशबू और क्रंच के लिए ड्राई फ्रूट्स डालें:
अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें। अगर आप केसर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे 1 चम्मच दूध में भिगोकर डालें।

 6. हलवे को अच्छी तरह भूनें:
अब हलवे को धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं जब तक यह पूरी तरह से गाढ़ा न हो जाए और घी छोड़ने लगे।

 7. परोसें और आनंद लें:
गर्मागर्म कद्दू का हलवा तैयार है। इसे सूखे मेवों से गार्निश करें और सर्व करें। चाहें तो ठंडा करके भी इसका मजा ले सकते हैं, इसका स्वाद और भी निखर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ एक्स्ट्रा टिप्स जो बनाएंगे हलवा और भी मजेदार:
  • स्वाद और रंग के लिए केसर और थोड़ा सा खोया मिलाएं।
  • हलवे को ठंडा करने के बाद फ्रिज में स्टोर करें और 3-4 दिन तक इसका आनंद लें।
  • बनाने के बाद इसे थोड़ा और भून लें, इससे हलवे का स्वाद और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed