हलीम के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें हलीम के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हलीम के बीज शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने में सहायक होते हैं। त्योहारो का मौसम आ रहा है और त्योहारो में घर में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। आप इस बार घर में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद हलीम के लड्डू भी बना सकती हैं। हलीम के लड्डू बनाना काफी आसान होता है। कुछ ही स्टेप्स में स्वादिष्ट हलीम के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए हलीम के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी...
{"_id":"5f8040a146ed287cb005e4b0","slug":"halim-ke-ladoo-recipe-in-hindi-how-to-make-halim-ke-ladoo-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में बनाएं स्वादिष्ट \"हलीम के लड्डू\", सेहत के लिए हैं फायदेमंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर में बनाएं स्वादिष्ट "हलीम के लड्डू", सेहत के लिए हैं फायदेमंद
Sat, 10 Oct 2020 09:00 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
हलीम के लड्डू- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
हलीम के लड्डू- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
हलीम के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- हलीम के बीज- 1 कटोरी
- बड़ा नारियल- 1
- गुड़- 2 1/2 कटोरी
- घी- 2 छोटे चम्मच
- जायफल पाउडर
अगली स्लाइड्स में जानिए हलीम के लड्डू बनाने की रेसिपी....
हलीम के लड्डू- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 1
- सबसे पहले आपने नारियल पानी लेना है और इसमें 1 घंटे तक हलीम के बीजों को भिगो कर रख देना है। इसके बाद नारियल को ककद्दूकस करके भूरा तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
हलीम के लड्डू- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 2
- अब आपने एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी डाल देना है और इसमें सारी सामग्री डाल देनी है। सामग्री डालने के बाद इसको आधे घंटे तक अच्छी तरह से पकने दें। आधे घंटे बाद मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें जायफल पाउडर मिला लें।
विज्ञापन
हलीम के लड्डू- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 3
- इसके बाद इस मिश्रण से लड्डू बनाना शुरू करें। इन आसान से तीन स्टेप्स में आपके स्वादिष्ट हलीम के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इन लड्डूओं को 10 दिन तक फ्रिज में और 3 दिन तक फ्रिज के बाहर स्टोर करके रख सकती हैं।