पौरुष घटने की यह वजह चौंकाएगी आपको
पुरुषों में मोटापे और घटते पौरुष के पीछे हाल में हुए शोध में एक चौंकाऊ वजह पता चली है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने वाले सेकेस हार्मोन एस्ट्रोजन की अधिकता अगर पुरुषों के शरीर में हो तो उनका वीर्य घटता है और उन्हें मोटापे व इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड्स स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है कि इस हार्मोन की अधिकता से पुरुषों में महिलाओं वाले लक्षण अधिक दिखते हैं और उनका पौरुष प्रभावित होता है।
मोटापा भी बढ़ाता है
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह भी माना है कि जिन पुरुषों में फीमेल सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन की अधिकता होती है, उन्हें मोटापे की समस्या भी अधिक होती है।
उनके अनुसार, प्लास्टिक, पाइप, सोया उत्पादों में कुछ ऐसे तत्व हैं जिनका संपर्क शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा को प्रभावित कर सकता है।
शोधकर्ता जेम्स ग्रैंथम का दावा है कि पश्चिमी देशों में पुरुषों में मोटापे की समस्या महिलाओं से अधिक है और इसकी बड़ी वजह है एस्ट्रोजन की मात्रा में बदलाव।
थायरॉइड से भी है संबंध
शोधकर्ता मैकेज हेनबर्ग का मानना है कि एस्ट्रोजन की अधिक मात्रा शरीर में मौजूद थायरॉइड ग्रंथि को प्रभावित करती है जिसके कारण पुरुषों को घटते पौरुष, मोटापे और थायरॉइड से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
थायरॉइड ग्लैंड से निकलने वाले हार्मोन शरीर में वजन और फटिर्लिटी संबंधित गतिविधियों को प्रभावित करते हैं। सोया उत्पादों में मौजूद जेनेस्ट्रोजन शरीर में एस्ट्रोजन को प्रभावित करता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि अभी इस विषय पर गहन अध्ययन की आवश्यकता है जिससे पुरुषों में बढ़ रहे मोटापे व घटते पौरुष की समस्या पर काबू पाया जा सके। यह शोध पीएलओएस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।