स्वास्थ्य के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है। अपने डाइट में नारियल तेल को शामिल करने से आपको हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है नारियल का तेल और सर्दी-खांसी के अलावा भी कई बीमारियां से दूर रखता है। दांत और हड्डियां भी नारियल के तेल से मजबूत होती हैं। आइए जानते हैं कि खाने में नारियल तेल के फायदे...
{"_id":"5eaadd1f8ebc3e90b33af729","slug":"coconut-oil-benefits-in-daily-diet-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नारियल तेल रखेगा आपको स्वस्थ, हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों में फायदेमंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
नारियल तेल रखेगा आपको स्वस्थ, हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों में फायदेमंद
Fri, 01 May 2020 08:05 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 01 May 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
मोटापा कम होगा
- नारियल तेल से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से फैट तेजी से बर्न होता है। अगर आप वजन घटना चाहते हैं तो फैट का बर्न होना जरूरी है। ऐसे में खाने में नारियल तेल का प्रयोग करने से मोटापा कम होता है।
पाचन तंत्र मजबूत होगा
- खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके सेवन से पेट का संक्रमण नहीं होता। नारियल तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और बैक्टिरिया से लड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं
- खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से शरीर में मेग्नेशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है, जिससे दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने डाइट प्लान में नारियल तेल को शामिल करें।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
वायरल से सुरक्षा करता है
- नारियल तेल में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसके सेवन से हम स्वस्थ रहते हैं। डाइट प्लान में नारियल तेल को शामिल करना अच्छा विक्लप है।