फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   chest burn can be sign of cancer

सीने में जलन हो सकती है इस खतरे का संकेत

Tue, 27 Jan 2015 11:50 AM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
chest burn can be sign of cancer

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक अगर आपको तीन हफ्ते से ज़्यादा सीने में जलन या भोजन निगलने में परेशानी हो तो आपको डॉक्टरी सलाह ले लेनी चाहिए। क्योंकि ज़्यादातर लोग पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में नहीं जानते।

विज्ञापन


लक्षणों की पहचान
कैंसर के लक्षण जितनी जल्दी पहचान लिए जाएं, कैंसर का इलाज उतना ही आसान हो जाता है।

यही वजह है कि पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड का "बी क्लियर ऑन कैंसर" अभियान लोगों का ध्यान पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों की तरफ खींच रहा है।

ये लक्षण बहुत मामूली भी हो सकते हैं, जैसे

    तीन हफ्ते से ज़्यादा अपच रहना
    खाना निगलने में परेशानी होना
    बिना वजह वज़न कम होना
    बहुत डकार आना
    भोजन करते हुए बहुत जल्दी पेट भर जाना
    उल्टी आना या ऐसा महसूस होना
    पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना या असुविधा महसूस करना।

लापरवाही क्यों?
ब्रिटिश जर्नल ऑफ़ जनरल प्रेक्टिस में प्रकाशित एक शोध ने इस बात पर भी ग़ौर किया कि लोग इन शुरुआती लक्षणों पर ध्यान क्यों नहीं देते।

कुछ लोग कैंसर की पुष्टि होने से डरते हैं तो कुछ अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर बात ही नहीं करना चाहते। कुछ लोगों को अपने डॉक्टर पर अधिक भरोसा नहीं होता और कुछ यह मान लेते हैं कि उनकी ये समस्या बढ़ती उम्र से जुड़ी है।
विज्ञापन


इस अभियान के ज़रिए ये उम्मीद जताई जा रही है कि लोग इन लक्षणों के प्रति लापरवाही नहीं बरतेंगे और कैंसर से सफलतापूर्वक निपट सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed