फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   artificial bionic heart for heart patients

दिल के मरीजों के लिए काम की है जानकारी

Mon, 16 Mar 2015 01:04 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
artificial bionic heart for heart patients

दिल की बीमारी से जूझने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला बायोनिक दिल विकसित किया है, जो बिना नब्ज के काम करता है।

विज्ञापन


भेड़ पर इसका सफल परीक्षण किया गया है। यह वर्तमान में उपलब्ध कृत्रिम दिलों से काफी सुगम और बेहतर है।

शोध से जुड़े डेनियल टिम्स ने बताया कि उन्होंने 2001 में इस पर काम शुरू किया था। उन्होंने इसे ‘बिवाकोर’ नाम दिया है। ब्रिसबेन टाइम्स को टिम्स ने बताया कि कई अन्य कृत्रिम दिल भी उपलब्ध थे।
विज्ञापन


ये काफी बड़े और आसनी से टूट जाते हैं, लेकिन यह बिना किसी परेशानी के 10 साल तक काम करता रह सकता है। इसमें एक छोटी ब्लेड वाली डिस्क लगी होती है, जो दो हजार रिवोल्युशंस प्रति मिनट की दर से घूमकर शरीर को खून स्पंदित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा भेड़ को लगाया बायोनिक दिल

artificial bionic heart for heart patients

जनवरी महीने में ब्रिसबेन, टेक्सस, सिडनी और मेलबर्न के सर्जन की टीमों ने एक जिंदा भेड़ का दिल निकालकर उसे बायोनिक दिल लगाया। टिम्स बताते हैं कि भेड़ का दिल स्त्री और बच्चे का दिल दर्शाता है। इसमें उन्हें सफलता मिली।

इंसान के लिए पांच साल में होगा तैयार
टिम्स कहते हैं, ‘संभव है कि यह अगले तीन से पांच सालों के भीतर इंसानी उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा। इन सालों के भीतर इसे और सुरक्षित बनाया जाएगा। साथ ही इसकी अन्य जांच भी पूरी की जाएंगी।

वर्तमान कृत्रिम दिलों का बेहतर विकल्प
वर्तमान में लगाए जाने वाले कृत्रिम दिल अधिकतर दो साल तक ही चल पाते हैं। वहीं, ‘बिवाकोर’ 10 साल तक चलता रह सकता है। कृत्रिम दिलों में रक्त स्पंदित करते रहने के लिए गुब्बारे जैसे उपकरण लगाने पड़ते हैं, लेकिन इसमें छोटी ब्लेड वाली डिस्क ये काम करती है। कृत्रिम दिल के साथ कई चीजें और उपकरण पहनने पड़ते है, लेकिन बिवाकोर के साथ ऐसा नहीं है। इसे बाहर भी नहीं पहनना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed