फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   aids was recognized before 31 years

एड्स की पहचान को हुए 31 साल

Sat, 01 Dec 2012 09:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Dec 2012 09:49 AM IST
विज्ञापन
aids was recognized before 31 years

आज से 31 साल पहले एड्स का पता चला था। अमेरिका के लॉस एंजेल्स शहर के डॉक्टर माइकल गॉटलिएब ने 1981 में एक अजीब किस्म की बीमारी के पांच मामले देखे जिनमें निमोनिया और त्वचा के कैंसर के मिले जुले लक्षण थे। दो साल बाद एचआइवी वायरस की पहचान हुई जिससे एड्स रोग होता है।

विज्ञापन


क्या है एचआईवी-एड्स
एचआइवी (हयूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) के संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी को एड्स कहा जाता है। जब एचआइवी वायरस पूरे शरीर में फैल जाता है, तो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है। यह एचआइवी संक्रमण का अंतिम चरण होता हैं जिसे एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशिएन्सी सिन्ड्रोम) कहते हैं।
विज्ञापन


शरीर को कैसे प्रभावित करता है
एचआईवी वायरस शरीर की सबसे महत्वपूर्ण रोग प्रतिरोधक ग्रंथि टी-शैल को प्रभावित करता है, जिससे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता खत्म होने लगती हैं। इसके लक्षण रोगी में तुरंत दिखाई नहीं देते, इसमें कुछ समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नहीं चल पाता एड्स का पता
एचआईवी वायरस कई सालों तक मरीज के शरीर में बिना कोई हरकत किए पड़ा रहता है। एचआइवी हमारे जींस में जुड़ जाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम में छुपा रहता है। जब तक एचआइवी वायरस सक्रिय नहीं होता तब तक कोई भी दवाई इसके खिलाफ काम नहीं कर पाती। लेकिन जब ये सक्रिय होता है तो बेकाबू हो जाता है।

सिर्फ यौन संबंध नहीं हैं एड्स के लिए जिम्मेदार
एड्स सिर्फ असुरक्षित यौन संबंध से ही नहीं फैलता। मरीजों के इलाज के दौरान लगाए जाने वाले इंजेक्शनों और अन्य उपकरणों से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसके अलावा खून चढ़ाते समय सावधानी न बरतने पर भी मरीज के एचआईवी संक्रमण की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है।

एड्स से लड़ाई में स्टेम सेल हैं कारगर
स्टेम कोशिकाओं में जेनेटिक तौर पर इस तरह बदलाव किया जा सकता है कि वे एक जीवित प्राणी में एचआईवी इंफेक्टेड कोशिकाओं को खोज सकें और और उनका खात्मा कर सकें। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए शोध में पाया गया कि ऐसे सेल तैयार किए जा सकते हैं जो उन टिश्यूज को निशाना बनाएंगी जिनमें एचआईवी वायरस छुपे रहते हैं और बढ़ते जाते हैं। वैज्ञानिकों ने इस प्रयोग में चूहों का इस्तेमाल किया। चूहे में इंसानों की तर्ज पर ही एचआईवी फैलता है।


बच्चों में जागरूकता जरूरी
स्कूलों में दी जाने वाली एड्स की शिक्षा का बहुत अहम रोल होता है। किशोरावस्था में बच्चों को इसकी जानकारी देने से यह फायदा होता है कि जब वे यौवनावस्था में पहुंचते हैं, तो वे इसके खतरे से खुद को बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed