फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Women's brains are four years younger than men's

शोध: बुढ़ापे में पुरुषों से ज्यादा एक्टिव रहता है महिलाओं का दिमाग

Tue, 05 Feb 2019 06:56 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Women's brains are four years younger than men's
शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध से इस बात का पता लग सकता है कि आखिर क्यों बुढ़ापे में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिमाग ज्यादा तेज रहता है।

महिलाओं और पुरुषों के दिमाग को लेकर एक नया शोध हुआ है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध से इस बात का पता लग सकता है कि आखिर क्यों बुढ़ापे में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिमाग ज्यादा तेज रहता है। शोध के मुताबिक, महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले चार साल छोटा होता है। शोधकर्ता इस शोध को लेकर दावा  कर रहे हैं कि इससे यह समझने में मदद मिल सकती है कि आखिर क्यों महिलाएं बुढ़ापे में भी पुरुषों से ज्यादा मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहती हैं।

विज्ञापन


इस शोध में महिलाओं और पुरुषों के दिमाग को स्कैन किया गया है। शोध में 20 से 82 साल तक की उम्र के महिलाओं और पुरुषों के दिमाग का स्कैन किया गया और देखा गया है महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले 3.8 बायोलॉजिकल साल छोटा होता है।  यह महिलाओं के ग्लूकोज के इस्तेमाल और एनर्जी बर्न करने के आधार पर  है। इससे ही दिमाग की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है।

विज्ञापन

Women's brains are four years younger than men's
महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले 3.8 बायोलॉजिकल साल छोटा होता है। 

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह पहले से ही ज्ञात था कि पुरुषों का दिमाग महिलाओं की तुलना में उम्र के साथ तेजी से सिकुड़ता है। लेकिन इस नए शोध में इस बात की जानकारी मिली है कि महिलाएं के दिमाग को मेटाबॉलिज्म पुरुषों के दिमाग के मेटाबॉलिज्म से अलग होता है। 

यह शोध आने वाले वक्त में इस बात की व्याख्या कर सकता है कि आखिर क्यों बुढ़ापे में पुरुषों के दिमाग की शक्ति और भाषा का क्षरण हो जाता है। इस शोध को वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसीन ने किया है।  शोधकर्ताओं का दावा है कि इस स्टडी के जरिए भविष्य में उम्र के बढ़ते पड़ाव में महिलाओं और पुरुषों के बीच का अंतर समझने में कामयाबी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed