{"_id":"58b910264f1c1bc6358310ee","slug":"why-smokers-want-coffee-after-cigarette","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसलिए सिगरेट पीने के बाद लगती है चाय-कॉफी की तलब","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
इसलिए सिगरेट पीने के बाद लगती है चाय-कॉफी की तलब
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
सिगरेट
सिगरेट पीने के तुरंत बाद अक्सर लोगों को चाय-कॉफी पीने का मन करता है। लेकिन क्या कभी आपने इसका कारण जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो बता दें कि इस पर एक नया शोध किया गया है जिसके अनुसार, इसके लिए आपके जीन जिम्मेदार होते हैं। शोध में बताया गया है कि सिगरेट में मौजूद निकोटिन शरीर को बूस्ट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा इस तरह के नशीले पदार्थ लेने को मजबूर बनाता है। कॉफी में कैफीन होती है, इस वजह से लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ता, कैफीन और सिगेरट के बीच संबंध को जानने के लिए काफी उत्सुक थे इसलिए उन्होंने ये शोध किया। नॉर्वे में हुए इस शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग तंबाकू का अधिक सेवन करते हैं उनमें सिगरेट पीने के बाद कॉफी की तलब ज्यादा लगती है।
विज्ञापन
वहीं ब्रिटिश लोग कॉफी की जगह चाय पीना पसंद करते हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि कई बार सिगरेट उस ड्रग को खत्म कर देती है और इस वजह से कई लोगों को अधिक मात्रा में कॉफी पीने की तलब होने लगती है। वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि सिगरेट कैफीन की ज्यादा मात्रा लेने को मजबूर कर देती है।
विज्ञापन