फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया से मच्छर खत्म होते ही भुगतने पड़ेंगे ये 5 साइड इफेक्ट, क्या आप तैयार हैं...

Sun, 16 Sep 2018 03:23 PM IST
मंजू ममगाईं
मंजू ममगाईं Updated Sun, 16 Sep 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
Effects if dengue malaria chikungunya Mosquitoes Would Happen If We Eliminate from the world

बरसात का मौसम हो या फिर जुलाई की चिपचिपी गर्मी दोनों ही चीजें मच्छरों के पनपने के लिए बेहतर समय होती हैं।यह वही मौसम होता है जब डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां व्यक्ति को अपना शिकार बनाती हैं। बावजूद इसके क्या आप वाकई चाहते हैं कि आपका खून पीकर ये गंभीर बीमारी फैलाने वाले मच्छर दुनिया से गायब हो जाएं...अपना जवाब हां में देने से पहले एक बार जरूर पढ़ लें ये खबर...

Effects if dengue malaria chikungunya Mosquitoes Would Happen If We Eliminate from the world

मौसम बदलते ही लोग डेंगू, मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को कोसने लगते हैं पर सवाल ये उठता है कि क्या वाकई दुनिया से मच्छरों को खत्म कर देना चाहिए।ऐसा करने से क्या कोई नुकसान भी हो सकता हैं? फ्लोरिडा के कीट वैज्ञानिक फिल लोनीबस की मानें तो मच्छरों का इस तरह खात्मा करने से व्यक्ति को कई साइड इफेक्ट भुगतने पड़ सकते हैं। 

Effects if dengue malaria chikungunya Mosquitoes Would Happen If We Eliminate from the world
फलों का विकास
लोनीबस के अनुसार नर मच्छर सिर्फ पौधों का रस पीकर जिंदा रहते हैं।जिसकी वजह से पौधों के पराग फैलते हैं।उनके ऐसा करने से फूलों का फल के तौर पर विकास होता है।इतना ही नहीं मच्छर कई परिंदों और चमगादड़ों का भी भोजन बनते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Effects if dengue malaria chikungunya Mosquitoes Would Happen If We Eliminate from the world

फूड चेन पर असर
मच्छरों के होने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इनके लार्वा से मछलियों और मेंढकों को भोजन मिलता है।यदि मच्छरों का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा तो ऐसा करने से क़ुदरती फ़ूड चेन पर असर पड़ सकता है। वहीं, ओलिविया जडसन इस तर्क को नहीं मानती। उनका मानना है कि मच्छरों के खात्मे से दूसरे जीव इस फ़ूड चेन की कड़ी बन जाएंगे। उनका कहना है कि धरती के विकास के दौरान कई नस्लें खत्म हो गईं थीं। इन प्रजातियो के खात्मे से किसी तरह की कोई तबाही नहीं आई बल्कि उनकी जगह कई नई प्रजातियों ने ले ली। 

विज्ञापन
Effects if dengue malaria chikungunya Mosquitoes Would Happen If We Eliminate from the world
बीमारी फैलने का खतरा
फिल लोनीबस ने ओलिविया जडसन के तर्क में जवाब देते हुए कहा कि अगर मच्छरों की जगह नए जीवों ने ले ली, तो भी तो परेशानी हो सकती है। मच्छरों की जगह लेने वाले नए जीव उनकी ही तरह या फिर मच्छरों से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।जिसका व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि, हो सकता है कि इस नए जीव से दूसरी बीमारियां और भी तेजी से और दूर तक फैलें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed