फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   weight loss work life stress

वजन घटाने की कोशिश बेकार करती है यह आदत

Thu, 21 Nov 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
weight loss work life stress

वजन घटाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं, कसरत करके घंटों पसीना बहाते हैं या फिर अपने पसंदीदा डिश को देखकर मन मार लेते हैं। फिर भी आपका वजन घटता ही नहीं।

विज्ञापन


पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये पांच उपाय

डारमाउथ विश्वविद्यालय के शोध की मानें तो जो लोग दफ्तर में डेडलाइन का तनाव घर ले आते हैं, वे डाइटिंग के मामले में अपनी इच्छाशक्ति पर काबू नहीं रख पाते हैं।
विज्ञापन


पतली कमर चाहिए तो रोज करें ये तीन आसन

शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने डाइटिंग कर रहे 31 प्रतिभागियों के एमआरआई स्कैन का अध्ययन किया है। शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को फिल्म की क्लिप दिखाई जिसमें कुछ प्रतभिगियों को उस पर फोकस रखने के लिए कहा और कुछ को उसे सामान्यतः देखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनाएं ये सेहतमंद उपाय

उन्होंने पाया कि जिन प्रतिभागियों ने उस फिल्म को गंभीरता से देखा और सारा ध्यान उसी पर टिका कर रखा, उन्होंने खाने में हाई फैट्स और हाई शुगर वाली डाइट को अधिक तवज्जो दिया।

शोधकर्ता डायलन वैगनर के अनुसार, ''जब आपको कोई टास्क दी जाती है या किसी डेडलाइन में आप व्यस्त होते हैं तो अपनी तमाम इच्छाशक्ति और ध्यान को उस ओर लगा देते हैं, ऐसे में उस काम के पूरा होने के बाद आप कम से कम खाने के मामले में अनुशासित नहीं रह पाते हैं। यही वजह है कि दफ्तर में काम का तनाव आपकी डाइटिंग के मनसूबे पर पानी फेर देता है।''


ऐसे में अगर आप दफ्तर में कई डेडलाइन्स में व्यस्त हैं तो बेहतर होगा कि इनके साथ-साथ अपनी डाइट पर भी गंभीरता से ध्यान दें वरना वजन का बढ़ना तो लाजमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed