{"_id":"7b65a2ad11818e93fe8b7e851db82cb0","slug":"weight-loss-exercise-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन घटाना है तो कसरत के पहले आजमाएं ये उपाय","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन घटाना है तो कसरत के पहले आजमाएं ये उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप वजन घटाने का इरादा बना चुके हैं और कसरत के लिए कमर कस चुके हैं तो कसरत के पहले एक छोटी सी आदत आपकी वजन घटाने की कोशिश को और भी कामयाब बना सकती है।
विज्ञापन
तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों के फिटनेस एक्सपर्ट क्रिस गेथिन ने अपनी किताब 'द बॉडीबिल्डिंग डॉट कॉम गाइड' में वजन घटाने का बेहद असरदार तरीके की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये पांच आसान उपाय
विज्ञापन
उनकी इस किताब के अनुसार, अगर रोज कसरत करने के पहले नाश्ता करें तो वजन घटाना अधिक आसान हो सकता है। इसकी वजह यह है कि नाश्ता जल्दी करने और इसके बाद वर्कआउट करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है।
पतली कमर चाहिए तो रोज करें ये तीन आसन
उनका मानना है कि नाश्ता कसरत के करीब 45 मिनट पहले करने से वजन सबसे तेजी से घटता है।
फैट्स जो घटाएं आपका मोटापा
इससे पहले भी नाश्ता और वजन घटाने के संबंध को लेकर कई शोध हो चुके हैं जिनमें यह माना गया है कि रोज सुबह नाश्ता करने से न सिर्फ वजन नियंत्रित रहता है बल्कि दिन भर स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होती।
अब अगर आप वजन घटाने के लिए रोज कसरत करके सर्दी में भी पसीना बहा रहे हैं तो कसरत से पहले नाश्ता करने से गुरेज न करें।