{"_id":"b2d4eeb5b0893e4f82aba95e79d34129","slug":"weight-loss-efforts-can-lead-to-gain-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे में घटने के बजाय बढ़ जाएगा वजन","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
ऐसे में घटने के बजाय बढ़ जाएगा वजन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या जिम में घंटों पसीना बहाने या ढेर सारी कसरत के बावजूद भी आपका वजन घटने के बजाय बढ़ रहा है? अगर लाख कसरत के बाद भी आपको कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है तो हो सकता है इसकी वजह आपकी कसरत ही हो।
विज्ञापन
हाल में हुए एक अमेरिकी शोध का मानना है कि बहुत अधिक कसरत का जुनून, वजन घटाने की कोशिशें और कितनी कैलोरी कम हुईं, जैसे मुद्दों पर जो लोग अधिक ध्यान देते हैं वे अधिक फैटी डाइट ले सकते हैं और अपनी मेहनत पर खुद ही पानी फेर सकते हैं।
विज्ञापन
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग इस सोच के साथ फिटनेस पर ध्यान देते हैं कि उन्हें वजन घटाना है और खूब कसरत करनी है, उनमें ब्रेक के नाम पर डाइट संबंधी लापरवाहियां करने और तनाव का खतरा अधिक रहता है। इससे उनके वजन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, जो लोग नियमित तौर पर बिना वजन के बारे में सोचे अधिक परिश्रम करते हैं, वे अपेक्षाकृत अधिक फिट होते हैं। शोधकर्ता जोनाथन रोस ने बताया कि घंटों तक जिम में वर्कआउट करने वाले लोगों में वीकेंड पर या ब्रेक के दौरान फैटी चीजों के सेवन की आशंका अधिक होती है जबकि जो लोग इसका तनाव नहीं लेते हैं और रुटीन में ही अधिक परिश्रम करते हैं, वे अधिक फिट रहते हैं।
रोस के अनुसार, 'अमूमन वेट लॉस प्रोग्राम में कसरत या न्यूट्रिशियन पर इतना अधिक बल दिया जाता है कि यह किसी तनाव से कम नहीं होता है और ब्रेक पाते ही व्यक्ति दोगुनी रफ्तार से सारे नियमों को तोड़ता है। जबकि थोड़ी कैलोरी घटाने के लिए भी हमें घंटों तक पसीना बहाना पड़ता है।'
कितना पसीना बहाते हैं आप
एक ब्रिटिश शोध के दौरान यह पता लगाया गया है कि आप अपने रुटीम में छोटी-छोटी चीजों से जो कैलोरी बढ़ाते हैं, उसे बर्न करने के लिए आखिर आपको कितनी मशक्कत करनी पड़ती है।
- एक छोटा व्हाइट वाइन का ग्लास पीने से बढ़ी कैलोरी को कम करने के लिए 20 मिनट तक एरोबिक्स जरूरी है।
- एक पिंट बीयर की कैलोरी कम करने के लिए के लिए आधे घंटे तक वेट लिफ्टिंग जरूरी है।
- एक रेगुलर साइज पिज्जा से बढ़ी कैलोरी को घटाने के लिए करीब डेढ़ घंटा साइकिलिंग जरूरी है।