{"_id":"68a7ca1da94fc9a1cc074018","slug":"union-health-ministry-report-confirmed-143-substandard-medicines-seized-in-july-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Ministry: महीने भर में 143 दवाएं मिलीं घटिया, आठ नकली; अधिकांश मधुमेह-रक्तचाप की","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Ministry: महीने भर में 143 दवाएं मिलीं घटिया, आठ नकली; अधिकांश मधुमेह-रक्तचाप की
Fri, 22 Aug 2025 07:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:08 AM IST
सार
बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते जुलाई माह की रिपोर्ट जारी की है जिसमें घटिया गुणवत्ता वाली 143 दवाएं पकड़े जाने की पुष्टि की गई। इनके अलावा आठ नकली दवाएं भी सामने आई हैं जो अलग अलग नामचीन दवा कंपनियों के नाम से उपलब्ध हैं। इस सूची में अधिकांश दवाएं मधुमेह, रक्तचाप, पेट में गैस और दर्द निवारक हैं।
विज्ञापन
दवाएं (सांकेतिक)
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
हर जिले में जांच अभियान के बाद भी भारतीय बाजार में नकली और घटिया किस्म की दवाएं पकड़े जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते जुलाई माह की रिपोर्ट जारी की है जिसमें घटिया गुणवत्ता वाली 143 दवाएं पकड़े जाने की पुष्टि की गई। इनके अलावा आठ नकली दवाएं भी सामने आई हैं जो अलग अलग नामचीन दवा कंपनियों के नाम से उपलब्ध हैं। इस सूची में अधिकांश दवाएं मधुमेह, रक्तचाप, पेट में गैस और दर्द निवारक हैं।
ये भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन: पिघलते ग्लेशियर व बारिश ने 11,113 नदियों को बनाया खतरनाक, एशिया की जीवनरेखा पर संकट
विज्ञापन
इस साल जुलाई में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य औषधि नियामकों की नियमित जांच में सात दवा नमूने बिहार और एक नमूना गाजियाबाद से नकली पाए गए। इन दवाओं को बिना अनुमति प्राप्त निर्माताओं ने दूसरों के ब्रांड नाम का इस्तेमाल करके बनाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RSS: नए-आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी विकल्प, रोजगार के अवसर बढ़ाने होंगे; संघ की आर्थिक शाखाओं का निष्कर्ष
पंजीकृत दुकान से ही खरीदें दवाएं
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि मरीजों और आम उपभोक्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जिन बैचों में समस्या पाई जाती है उन्हें बाजार से वापस लेने की कार्रवाई की जाती है। हालांकि लोगों को यह सतर्कता बरतनी चाहिए कि वे दवा हमेशा पंजीकृत दुकानों से ही खरीदें और पैकिंग या लेबल में किसी तरह की गड़बड़ी दिखने पर तुरंत फार्मासिस्ट या डॉक्टर को सूचित करें।