{"_id":"5d4439b68ebc3e6cd25820db","slug":"these-serious-disease-can-make-you-disabled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" सावधान! यह छह गंभीर बिमारियां बना सकती हैं धीरे-धीरे विकलांग","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान! यह छह गंभीर बिमारियां बना सकती हैं धीरे-धीरे विकलांग
Sat, 03 Aug 2019 10:31 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
ऐसी कई बीमारियां हैं जिनका इलाज आज के समय में संभव है। लेकिन अभी भी ऐसी कई बिमारियां हैं जो लाइलाज हैं। कुछ बिमारियों के लक्षण तो लंबे समय तक सामने भी नहीं आते तो वहीं कुछ बिमारियां पीड़ित व्यक्ति का जीना भी दुभर कर देती हैं। हम ऐसी ही कुछ बिमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अनदेखा करने पर यह शरीर को विकलांग बना सकती हैं।
Trending Videos
पार्किंसन डिजीज
पार्किंसन डिजीज एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें इससे पीड़ित व्यक्ति के शरीर के अंगों में हमेशा कंपन होता रहता है। इस बिमारी के लक्षणों का पता काफी समय बाद चलता है। इस बीमारी में शरीर के अंगों में कंपन लगातार नहीं बल्कि यह रुक-रुककर होता है। इसकी वजह से सामान्य कार्यों को करने में तकलीफ आने लगती है। खड़े होते या सीधा चलते वक्त व्यक्ति से सीधा तनकर नहीं चला जाता और उठने-बैठने में भी उसको सहारा लेना पड़ता है।

मल्टिपल स्क्लेरोसिस
मल्टिपल स्क्लेरोसिस ब्रेन से जुड़ी ऐसी बिमारी है जो कि सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर अटैक करती है। यह एक प्रकार की ऑटो इम्यून बिमारी है। यह ब्लड के माध्यम से ब्रेन तक पहुंचती है तथा अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। इस बिमारी के शुरूआत में सिर्फ सूजन होती है किन्तु बाद में यह धीरे-धीरे पूरे शरीर के सिस्टम को बिगाड़ना शुरू कर देती है। मल्टिपल स्क्लेरोसिस से दुनियाभर में तेईस लाख लोग पीड़ित हैं। महिलाओं में यह बिमारी पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है। शरीर में जब रोग की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है,तो यह बिमारी शरीर को अपनी चपेट में ले सकती है। इस बिमारी में कोशिकाओं की वृद्धि रुक जाती है। इसकी वजह से ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड पर दाग उभर आते हैं। इस बिमारी का समय पर इलाज न कराने से यह विकलांग तक कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूप्विट्रेन डिजीज
ड्यूप्विट्रेन डिजीज एक आनुवांशिक बिमारी है जिसके बारे में अधिकतर लोगों ने नहीं सुना होगा। इस बिमारी के कारण हाथों में स्कार टिशू बन जाता है, जिस वजह से हाथ टाइट हो जाते हैं, उंगलियां सिकुड़ जाती हैं। इसके कारण सामान्य कार्य करने में भी मुश्किल आने लगती है। इस बिमारी से हाथ पैरों के अलावा परुषों के प्राइवेट पार्ट भी प्रभावित हो सकते हैं।

सेरेब्रल पाल्सी
सेरेब्रल पाल्सी को दिमाग का लकवा भी कहते हैं। सेरेब्रल का मतलब होता है दिमाग तथा पाल्सी का मतलब उस हिस्से में कमीं आना जिससे बच्चा अपनी बॉडी को हिलाता-डुलाता है। इस बिमारी के कारण शरीर के अंगों को हिलाने में मुश्किल होती है और कोई भी काम करनें में परेशानी आती है।