{"_id":"58b560514f1c1bbe1c83087b","slug":"the-harmful-effect-of-using-plastic-drinking-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपुंसक बना देगा प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना, संभल कर पिएं","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
नपुंसक बना देगा प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना, संभल कर पिएं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना लोगों को सबसे सस्ता और टिकाऊ काम लगता है। लेकिन ये आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है आप सोच भी नहीं सकते। इस पर कई रिसर्च हुए हैं जिसमें ये बात सामने आई है कि ये शुगर, कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनता है।
विज्ञापन
न्यूयॉक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसपर शोध भी किया। उसमें ये बात सामने आई है कि प्लास्टिक की बोतलों में जो कैमिकल पाया जाता है वो हमारे हॉर्मोनल सिस्टम के लिए बहुत खतरनाक होता है।
विज्ञापन
अमेरिका में 5000 से अधिक लोगों पर रिसर्च किया गया। जब उनके यूरीन के सैंपल की जांच की गई तो ये बात सामने आई कि उसमें से अधिकतर लोग हॉर्मोनल समस्या से जूझ रहे थे जिसका कारण प्लास्टिक की बोतलों का हद से ज्यादा इस्तेमाल था।
विज्ञापन
आप ये जानकर भी चौंक जाएंगे कि ये आपकी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित कर रहा है। महिला और पुरुष दोनों में ही ये नपुंसकता को बढ़ाता है और तो और ये काफी हद तक मोटापे के लिए भी जिम्मेदार होता है।