सेहत के लिए लाभकारी हैं सूरजमुखी के बीज, कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सक्षम
ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखते हैं
- सूरजमुखी के बीज में मैग्निशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने का काम करता है। एक शोध के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को प्रतिदिन 80 ग्राम सूरजमुखी के बीज खाने चाहिए।
डायबिटीज में सहायक
- कई शोधों में ये बात सामने आई है कि सूरजमुखी के बीजों में डायबिटीज को नियंत्रण में करने वाला क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है।
हार्ट संबंधित बीमारियां रहेंगी दूर
- सूरजमुखी के बीजों में फाइटोस्टरोल्स उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट को स्वस्थ रखने का काम करता है। इन बीजों में विटामिन ई और खनीज पदार्थ भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार विटामिन ई युक्त भोजन करने से हार्ट संबंधित बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखता है
- सूरजमुखी के बीजों में फैट, खनिज पदार्थ, विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं।