कोरोना वायरस की चपेट में दुनियाभर के बहुत सारे देश हैं। ऐसे में इस महामारी से निपटने के लिए हर दिन नए-नए शोध हो रहे हैं। अभी तक किसी ठोस दवा या वैक्सीन के ना आने से केवल सोशल डिस्टेंसिंग और मुंह पर मास्क लगाकर इससे बचने का उपाय किया जा रहा है। यहां तक कि मास्क लगाने को अनिवार्य जरूरत के रूप में देखा जा रहा है। मुंह पर मास्क लगाने से वायरस से बचा तो जा सकता है लेकिन इसके कारण कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। जैसे खाते समय मास्क लगे होने से दिक्कत होती है और इसे पूरा हटाना पड़ता है। जिसकी वजह से वायरस का खतरा हो सकता है।
कोरोना वायरस: मुंह पर से हटाए बिना भी कर सकेंगे भोजन, आ गया ऐसा अनोखा मास्क
लेकिन अब इस का भी समाधान खोज लिया गया है। दरअसल, इजरायल में कोरोना से बचाने को लगाने वाले एक खास तरह के मास्क को बनाया गया है। जिसे खाना खाते समय मुंह से हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये मास्क चम्मच के मुंह के सामने आते ही हट जाता है। सेंसर की मदद से चलने वाले इस खास मास्क की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
अब आप बिना किसी चिंता के कोरोना वायरस से बच सकते हैं क्योंकि ये मास्क खाना खाने के तुरंत बाद ही रिमोट से बंद हो जाएगा। जिसकी वजह से वायरस से बचने में मदद मिलेगी। बता दें कि कोरोना की चपेट में दुनिया के कई सारे देश हैं, जिसमें इजरायल भी शामिल है। लेकिन अब इस देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में कमी आई है।
तेजी से घट रहे वायरस के प्रकोप के कारण इजरायल में काफी सारी चीजों को खोल दिया गया है। जिससे कि यहां की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। यहां तक कि यहां पर रेस्त्रां को भी खोलने की