फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   study says  Drinking three cups of coffee a day may increase migraine risk

ज्यादा कॉफी पीते हैं तो हो जाएं सावधान, माइग्रेन हो सकता है

Sat, 10 Aug 2019 08:49 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 10 Aug 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
study says  Drinking three cups of coffee a day may increase migraine risk
माइग्रेन - फोटो : pixabay

ज्यादा कॉफी आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, अगर आप दिनभर में तीन कप से ज्यादा कॉफी पीते हैं तो आपको माइग्रेन का खतरा बढ़ जाता है। माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिससे दुनियाभर में एक  बिलियन से ज्यादा लोग जूझ रहे हैं। माइग्रेन में असहनीय सिर दर्द होता है। बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर का कहना है कि माइग्रेन विश्व की तीसरी ऐसी बीमारी है जिस पर समय रहते काबू पाया जा सकता है। अगर आपको भी कॉफी पीने के फौरन बाद सिर में दर्द महसूस होता है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। आपको माइग्रेन होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


क्या कहता है अध्ययन?
माइग्रेन में सिर में भयंकर पीड़ा होती है। जी मचलता है और मूड भी लगातार बदलता है। कई बार यह इतना भयंकर हो जाता है कि मरीज को दृश्य और श्रवण मतिभ्रम भी होने लगता है। अध्ययन में बताया गया है कि कैफीनयुक्त पेय कॉफी माइग्रेन को बढ़ा देती है। यह अध्ययन अमेरिकी मेडिकल जनर्ल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


अध्ययन से जुड़े एलिजाबेथ का कहना है कि जिन लोगों में माइग्रेन की समस्या देखी गई वह कैफीनयुक्त पेय पदार्थ कॉफी का सेवन करते थे। ऐसे लोग दिनभर में तीन गिलास या इससे ज्यादा कॉफी पीते थे। इसके अलावा, कम नींद भी माइग्रेन की वजह बनी है। अगर आप कम नींद लेते हैं तो भी आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अगर आप भरपूर नींद नहीं लेंते तो आपकी माइग्रेन की समस्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

study says  Drinking three cups of coffee a day may increase migraine risk
sddfasfd
अध्ययन में साफ कहा गया है कि कॉफी माइग्रेन को बढ़ाने का काम करती है। इस अध्ययन के लिए 98 लोगों के सुबह और शाम के क्रियाकलाप को दो हफ्तों तक दर्ज किया गया और उसके बाद देखा गया कि जो लोग कॉफी ज्यादा पीते थे उन्हें माइग्रेन ज्यादा प्रभावित करता था। इस अध्यनन में सारे प्रतिभागियों के रोज के कॉफी, चाय, सोडा और एनर्जी ड्रिंक का अध्ययन किया गया और फिर देखा गया कि किस चीज से माइग्रेन बढ़ता है।

क्या होता है माइग्रेन?
माइग्रेन, सिर दर्द की बीमारी है। माइग्रेन में सिर में भयंकर दर्द होता है। सिर के एक तरफ होने वाला तेज दर्द कुछ घंटों से लेकर तीन दिनों तक रहता है। इसमें जी मचलने से लेकर उल्टी होने और रोशनी, ध्वनी और गंध को लेकर मतिभ्रम भी हो जाता है।

अमेरिकी माइग्रेन असोसिएशन के मुताबिक, अमेरिका की 12 फीसदी जनसंख्या माइग्रेन की समस्या से ग्रसित है। अमेरिका में 3 करोड़ से ज्यादा लोग माइग्रेन से जूझ रहे हैं। हालांकि माइग्रेन क्यों होता है इसकी असल वजहों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। कहा जाता है कि मस्तिष्क में होने वाली असमान्य गतिविधि की वजह से माइग्रेन होता है, जिसकी वजह से दिमाग के केमिकल और रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं। 

महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान माइग्रेन की समस्या ज्यादा प्रभावित करती है। इस दौरान हार्मोन में होने वाले बदलाव की वजह से तेज सिर में दर्द होता है। इसके अलावा, अवसाद भी माइग्रेन की वजह बनती है। किसी भी तरह की चिंता, कोई दुर्घटना की वजह से लगने वाला शॉक भी माइग्रेन को बढ़ा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed