रोने से कम हो सकता है वजन, इतनी देर और इतने बजे रोएं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भावुक व्यक्ति हैं और छोटी-छोटी बातों पर आपको रोना आ जाता है तो इसे लेकर परेशान न हों और न ही बुरा माने। दरअसल, रोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इससे वजन घटता है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। हैरान न हों क्योंकि शोध में इस बात की पुष्टि हुई है। एक नए शोध का कहना है कि रोने से मोटापा घटता है। इस शोध में यह भी कहा गया है कि रोने से हमारा अवसाद भी कम होता है।
शोध का कहना है कि भावुक होकर रोने से हमारा कोर्टिसोल स्तर बढ़ता है। हम जब भावनाओं के ज्वार में बहकर आंसू बहाते हैं तो कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है और इससे हमारा वजन थोड़ा कम होता है। 'एशियावन' में इसे लेकर एक लेख प्रकाशित हुआ है जिसमें यह बात बताई गई है। इस शोध में यह भी कहा गया है कि रोने से हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। जैव रसायनविज्ञानी विलियम फ्राय ने इस सिद्धांत का समर्थन किया है।
हम जब आंसू बहाते हैं तो हमारा शरीर फैट को स्टोर नहीं रख सकता है क्योंकि जो भी तनाव पैदा करने वाले हार्मोन्स होते हैं वो निकल जाते हैं। हां, अगर आप बेवजह रोते हैं तो आपके शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम नहीं होगा। रोने के लिए आपकी भावनाएं सच्ची होनी चाहिए। अगर आप सच्ची भावनाओं से रोते हैं तो आपका वजन तभी कम होगा।
इस शोध का कहना है कि शाम को 7 बजे से लेकर 10 बजे के बीच रोने से ही वजन कम होता है। ये ही वजन कम करने के लिए रोने का सबसे उपयुक्त वक्त है।