अक्सर रहते हैं बीमार तो इस करवट सोना शुरू कर दें, सेहत हो जाएगी दुरुस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों को यह बात पता नहीं होती कि उनके सोने का तरीका भी उनके सेहत पर असर डालता है। शायद कुछ लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता। कुछ लोगों की अपनी फेवरेट स्लीपिंग पोजिशन होती है और अ्पनी पोजिशन में सोने में उन्हें सबसे प्यारी नींद आती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास तरह के स्लीपिंग पोजिशन के बारे में...
हमारा दिल बाई तरफ होता है और अगर हम रात को जब दाई तरफ करवट लेकर सोते हैं तो हमारे हार्ट को आराम मिलता है। दिल बेहतर तरीके से फंक्शन करता है और हेल्दी भी रहता है।
जब आप बाई तरफ करवट लेकर रात को सोते हैं तो शरीर छोटी आंत बड़ी आंत में पहुंच जाता है और जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो आपको फ्रेश होने में कोई दिक्कत महसूस नहीं होती है। इस तरह सोने से आपके शरीर का पाचन तंत्र सही रहता है।
जब आप बाई तरफ सोते हैं तो आप खर्राटे जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। रात को जब आप बाई तरफ पोजिशन में सोते है उस वक्त आपकी सांसें क्लियर आती है और आप खर्राटा नहीं ले पाते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को बाईं तरफ सोना अच्छा होता है क्योंकि ऐसा करने से उनके पीठ पर प्रेशर कम पड़ता है और साथ ही ब्लड उनके गर्भाशय तक पहुंचता है। गर्भवती महिला चाहे तो बाईं तरफ स्लिपिंग पोजिशन कर पैरों के बीच में एक तकिया लगा लें। ऐसा करने से उनको आराम मिलता है।