{"_id":"35f3d3b58a4510305d7faeaf037c7f14","slug":"sleep-time-balance-weight-loss-obesity","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटापा दूर भगाएगा यह आसान बदलाव","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
मोटापा दूर भगाएगा यह आसान बदलाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबला होने की चाहत में आप क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन रुटीन में थोड़ा सा बदलाव करेंगे तो आप यकीनन अपने वेट लॉस के मकसद में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
पेट की चर्बी घटाने का इतना स्वादिष्ट उपाय नहीं जानते होंगे आप
हाल में एक शोध में माना गया है कि यदि आप समय से सोएं और एक नियत समय पर जगें तो वजन पर नियंत्रण करना आसान हो सकता है।
शोध के दौरान 17 से 26 वर्ष की आयु की 300 महिलाओं पर अध्ययन किया गया है जिसमें उनके सोने के तरीकों, रुटीन और मोटापे से संबंधित तथ्यों का निरीक्षण कई सप्ताह तक किया गया।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने माना कि जिन प्रतिभागियों के सोने और उठने का समय निर्धारित है, उन्होंने तेजी से वजन घटाया।
अमेरिकन जर्नल ऑफ हेल्थ प्रोमोशन में प्रकाशित इस शोध में शोधकर्ताओं ने माना कि जिन महिलाओं के सोने और उठने के समय में 90 मिनट से अधिक समय लगता है, उन्हें मोटापे का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन
साथ ही, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि 6.5 घंटे से कम सोने और 8.5 घंटे से अधिक सोने वाली महिलाओं को भी मोटापे का रिस्क अधिक होता है।
अब अगर आप वजन घटाने की जद्दोजहद में जुटे हैं तो कम से कम सोने और उठने का टाइम तो तय कर ही लें।