फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   sleep is more effective than dieting for weight loss

वजन घटाने के लिए डायटिंग से भी कारगर है यह उपाय

Mon, 30 Sep 2013 11:45 AM IST
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
sleep is more effective than dieting for weight loss

मोटापा कम करने के लिए दुनिया भर के लोग डायटिंग और कसरत पर ध्यान देते हैं लेकिन वे रात की नींद पर ध्यान नहीं देते। जानकारों के मुताबिक़ रात में अच्छी नींद लेना काफ़ी ज़रूरी है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में मोटापा एक समस्या है और यहां लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए तमाम अभियान चल रहे हैं। कोशिश हो रही है कि लोग अपना भोजन नियंत्रित करें और जमकर वर्कआउट करें।
विज्ञापन


मोटापे का यह फायदा नहीं जानते हैं आप?
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर हाल में आई रिपोर्ट से पता चलता है कि इन तमाम कोशिशों का मोटापा कम करने पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है।

फैट्स जो घटाएं आपका मोटापा

कई अध्ययनों से पता चलता है कि बच्चों और वयस्कों दोनों में कम नींद और अधिक वज़न या मोटापे का गहरा संबंध है।

यह केवल महज़ संयोग नहीं कि पिछले 40 साल में एक तरफ हमारी नींद की अवधि घटी है, तो दूसरी तरफ मोटापे की समस्या बढ़ती गई है।

तेजी से वजन घटाना है तो डाइट में लें ये पांच चीजें

फंक्शनल मैगनेटिक रेज़ोनैंस इमेजिंग (एफएमआरआई) के इस्तेमाल से पता चला है कि ख़राब नींद के कारण जटिल समस्याओं का समाधान करने वाले दिमाग़ के हिस्से पर असर पड़ता है और लोग अस्वस्थ भोजन की ओर आकर्षित होते हैं।

बढ़ जाती है भूख
इससे लेप्टिन (यह पेट भरने और खाने की मात्रा को नियंत्रित करता है) के स्तर में कमी और ग्रेलिन (भूख, चर्बी और मोटापे को बढ़ावा देते हैं) का स्तर बढ़ जाता है।


शोधकर्ताओं का कहना है कि इस कारण भूख में 24 फीसदी, खाने की इच्छा में 23 फीसदी और मोटे होने की इच्छा में 33 फीसदी की वृद्धि हो जाती है।

ऐसे में कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन करने से इंसान को लगता है कि उन्होंने ज़रूरी भोजन कर लिया है। इस तरह से इंसान को ज़्यादा खाना खाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

कम नींद के कारण भी इंसान खाना खाने के बाद हर समय कुछ खाने की मांग करता है। इस तरह वह ज्यादा जंक फूड खाने लगता है और इस तरह वह पर्याप्त मात्रा में सब्जियां नहीं खा पाता।

हालांकि सीधी बात यह है कि जब आप कम सोते हैं तो आपकी इच्छा जंक फूड खाने की होती है, लेकिन जब आपने भरपूर नींद ली है तो आपकी इच्छा सेब या केक खाने की होगी और इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed