फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   post workout diet tips

बॉडी बनानी है तो कसरत के बाद जरूर लें ये डाइट

Mon, 22 Jul 2013 11:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
post workout diet tips

अच्छी बॉडी बनाने के लिए जितना जरूरी है सही कसरत और जमकर मेहनत, उससे कम जरूरी नहीं है कसरत के बाद सही डाइट लेना। आमतौर पर कसरत के दौरान आपकी कैलोरी तो घटती हैं ही, साथ ही शरीर की ऊर्जा भी घटती है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर आप कसरत के बाद डाइट में इन चीजों को शामिल करेंगे तो कसरत के बाद शरीर में पोषक तत्वों व ऊर्जा का स्तर बरकरार रहेगा। तो अब रोज 30 मिनट के अपने वर्कआउट के बाद डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।
विज्ञापन


अंडा
उबले अंडे हों या ऑमलेट, कसरत के बाद इनका नाश्ता न सिर्फ आपकी भूख को तुरंत शांत करेगा बल्कि मसल्स बनाने में भी यह मददगार है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करता है। इसमें अमीनो एसिड और कई पोषक तत्व हैं जो वर्कआउट के दौरान शरीर की कोशिकाओं को होने वाली क्षति की भरपाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमन
सैमन मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं जो कसरत के बाद आपके शरीर में पोषक तत्वों की भरपाई करते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन डी, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 भी अच्छी मात्रा में होते हैं जो रक्त में इन्सुलिन का स्तर बढ़ाते हैं और तुरंत ऊर्जा देते हैं।

शकरकंद
शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, मैगनीज और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हैं। अक्सर अधिक कसरत के बाद शरीर में ग्लाइकोजेन का स्तर कम होता है जिसकी भरपाई इससे हो सकती है।


चिकन
चिकन में प्रोटीन, ओमेगा 3 और अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखते हैं और आपको ऊर्जावान बनाते हैं।

फल
कसरत के बाद फलों का सेवन जरूर करें। इनमें मौजूद फाइबर, विटामिन सी और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर के पोषक तत्वों की भरपाई करते हैं। केला, आम, सेब आदि फल कसरत के बाद अच्छी डाइट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed