{"_id":"5de897ad8ebc3e548b2b115d","slug":"pigeon-spread-diseases-by-its-dropping-beats-and-feathers-doctor-warns-people-in-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बीमारी फैला रहे कबूतर, आप भी रहें सावधान वरना हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानलेवा बीमारी फैला रहे कबूतर, आप भी रहें सावधान वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
हमलोगों में से बहुत से लोग अपने घरों की छतों पर, आंगन में या चौराहों पर कबूतरों को दाना डालते हैं। शांति का प्रतीक माना जाने वाला पक्षी कबूतर यूं तो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन घरों में इसकी आवाजाही से हमारे स्वास्थ्य को काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। कबूतरों के बीट, पंख आदि से आपको जानलेवा बीमारियां भी हो सकती है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
2 of 7
कबूतर
- फोटो : Pixabay
कबूतरों पर हुए शोध में यह बात सामने आई है कि जिसकी बीट और पंख मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। चिकित्सकों के अनुसार, कबूतरों के बीट और पंख आपको बीमार बना सकते हैं। उनकी बीट से होने वाले इंफेक्शन से आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपके घरों में कबूतरों की आवाजाही बीमारियों को दावत देने जैसा है।
3 of 7
कबूतर जहां अक्सर बैठते हैं, वहीं बीट भी करते हैं और ये जहां बीट करते हैं, दुबारा उन्हीं जगहों पर बैठना पसंद करते हैं। इसलिए, कबूतरों के जमावड़े वाली जगह पर दुर्गंध भी होती है। कबूतरों की बीट सूखने पर यह चूड़ होकर पाउडर जैसा हो जाता है और पंख फड़फड़ाने और उड़ने से ये पाउडर हवा में उड़ते हैं और फिर हमारे सांस लेने के दौरान ये हमारे अंदर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कबूतरों पर शोध में खुलासा हुआ है कि हमारी सांसों के जरिए कबूतरों की बीट हमारे फेफड़ों तक पहुंच जाती है, जिससे हमें लंग्स की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इन खतरों के बारे में हमें पता भी नहीं चल पाता है। घरों में एयर कंडीशन(एसी) के आसपास अक्सर कबूतर घोंसला बना लेते हैं। ऐसे में यह खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
इस संबंध में हुए शोध के अनुसार, एक कबूतर एक साल में 11.5 किलो बीट करता है। कबूतरों की बीट सूखने के बाद उसमें परजीवी पनपने लगते हैं, जो हवा में घुलकर संक्रमण फैलाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस संक्रमण की वजह से शरीर में एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों में इन्फेक्शन जैसी बीमारियां हो सकती है। वहीं, इससे फंगल इंफेक्शन वाली बीमारियां भी हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।