फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबले-पतले हैं तो हफ्ते भर में वजन बढ़ा बना देंगे ये घरेलू नुस्खे, ये है मोटा होने का रामबाण इलाज

Wed, 04 Dec 2019 05:24 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Wed, 04 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
How to gain weight fast and safely in a week at home
घर में रखी कई चीजें आपका वजन बढ़ाने में सहायक हैं। - फोटो : अमर उजाला

कई लोग वजन घटाने के लिए जिम जाते हैं तो कई वजन बढ़ाने के लिए। ऐसा देखने में आता है कि जिम जाने पर वजन कम तो हो जाता है लेकिन सुडौल, मजबूत शरीर के साथ वजन बढ़ाने की चाहत में जिम जाना उतना कारगर नहीं सिद्ध हो पाता। कहा भी जाता है कि लोहा उठाने से व्यक्ति पहलवान नहीं बनता बल्कि अच्छा खाना खाने से बनता है। दरअसल, वजन बढ़ाने के लिए कई तरीके हैं लेकिन आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनसे ना केवल आपका वजन बढ़ेगा बल्कि शरीर मजबूत होकर सुडौल भी दिखने लगेगा। 

How to gain weight fast and safely in a week at home
आलू में कार्बोहाड्रेट और स्टार्च होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद है। - फोटो : अमर उजाला

आलू- यकीनन आप सोच रहे होंगे आलू किस तरह से आपका वजन बढ़ा सकता है। दरअसल, यदि आप आलू को अपनी डाइट में रोजाना के लिए शामिल करते हैं तो आपका वजन बढ़ना तय है। आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है। इसके नियमित सेवन से वजन शर्तिया बढ़ता है। कोशिश करें कि आप अलग-अलग तरीके से आलू खाएं ताकि स्वाद में अच्छा लगे और डेली इसका सेवन कर पाएं। ये कोशिश करें कि आलू का तलकर उपयोग ना करें। ये नुकसान पहुंचा सकता है। पेट और गैस संबंधी रोग तले हुए आलू से ज्यादा होते हैं। 

How to gain weight fast and safely in a week at home
केला अपने आप में संपूर्ण आहार है।

केला- केला आपके लिए एक संपूर्ण आहार है। इसके पर्याप्त मात्रा में वसा और शकर होती है जो शरीर को ना केवल ऊर्जा होती है बल्कि दूसरे पोषक तत्व भी होते हैं। केले में इतनी शकर होती है कि यदि इसे आप खाकर वजन तौलेंगे तो ये बढ़ा हुआ ही आएगा। केले का दूध के साथ सेवन भी कर सकते हैं। केले का शेक भी फायदेमंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to gain weight fast and safely in a week at home
अंडा प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। - फोटो : pixa

अंडा- अंडा वजन बढ़ाने में सहायक है। अंडे में फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। एक अंडे का रोजाना सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। अंडे में प्रोटीन की मात्रा भी होती है और कई दूसरे विटामिंस भी। हालांकि ध्यान रखें कि कच्चा अंडा भूलकर भी ना खाएं। यह आपको कई रोग दे सकता है। 

विज्ञापन
How to gain weight fast and safely in a week at home
किशमिश भिगोकर खाने में ज्यादा फायदा पहुंचाती है। - फोटो : pixabay

किशमिश-किशमिश आपका वजन बढ़ाने के लिए काफी है। यदि आप पूरे दिन में एक मुट्ठी किशमिश का सेवन चलते-फिरते भी करते हैं तो आपका वजन बढ़ाने के लिए काफी है। आप चाहें तो किशमिश और अंजीर को संतुलित मात्रा में लेकर और रातभर भिगोने के बाद खाएंगे तो ना केवल आपका वजन बढ़ेगा बल्कि कई तरह के रोग भी दूर होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed