फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   perfume effects on your health

कहीं आपका परफ्यूम आपको बीमार तो नहीं बना रहा? जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 11 Mar 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 11 Mar 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
perfume effects on your health

अगर आपको भी रोजाना परफ्यूम लगाने की आदत है तो सावधान हो जाएं। ये आपके लिए जानलेवा हो सकता हैं। 

विज्ञापन


- कॉलेज या फिर आॅफिस निकलने से पहले खुशबूदार डियो या परफ्यूम लगाना आम बात है, लेकिन ये खुशबू आपके लिए खतरनाक हो सकती हैं। परफ्यूम का जरूरत से ज्यादा यूज करने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती हैं। परफ्यूम में मौजूद कैमिकल्स से एलर्जी, अस्थमा सहित कई तरह की बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता हैं।

- कई परफ्यूम की वजह से शरीर में आर्सेनिक, कैडमियम, लीड और मरकरी जैसे तत्व इकट्ठा हो जाते है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। 

- परफ्यूम व डियोड्रेंट शरीर की टॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाते हैं। परफ्यूम पसीने की बदबू को तो कम कर देते हैं, लेकिन इसके कुछ समय बाद से ही एलर्जी होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


- इसके कैमिकल्स से त्वचा में जलन होने की शिकायत हो सकती हैं। परफ्यूम में आॅक्सीजन व सिलिकॉन का मिश्रण होता है। इसके अलावा इसके रसायन शरीर में कैंसर का कारण बनता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गर्भावस्था के दौरान परफ्यूम का यूज करना, होने वाले बच्चे के लिए घातक साबित हो सकता है। इसकी खुशबू से बच्चे के हार्मोंस में गड़बड़ी होने की संभावना बढ़ जाती है।


- अगर आपकी त्वचा संवेदनशील हैं तो आपको अधिक खुशबू वाला परफ्यूम यूज नहीं करना चाहिए। परफ्यूम को एंटीबैक्टीरियल बनाने के लिए इसमें ट्राइक्लोसन कैमिकल मिलाया जाता है, जो शरीर में पहले से ही मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता हैं। जिस कारण त्वचा की कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed