फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   over rated weight loss exercises

क्या वाकई कारगर हैं वजन घटाने की ये कसरतें

Thu, 18 Jul 2013 07:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Jul 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
over rated weight loss exercises

वजन घटाने के लिए आप कितनी मशक्कत करते हैं? जमकर एक्सरसाइज करते हैं और फिर भी आपके वजन में कोई अंतर नजर ही नहीं आता। अगर आपके साथ कुछ ऐसा ही है तो जनाब आपकी मेहनत में कमी नहीं है बल्कि आपकी एक्सरसाइज पर नजर की जरूरत है।

विज्ञापन


फैट कम करने के लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं जो हमें जितनी जरूरी लगती हैं, वाकई उतनी जरूरी हैं भी या नहीं, इस पर हम कभी गौर नहीं करते हैं। अगर आप भी वजन पर काबू रखने के लिए इन एक्सरसाइज को बहुत काम की समझते हैं, तो इनकी असलियत जानने के बाद आपका विचार जरूर बदल जाएगा।
विज्ञापन


एब्स की एक्सरसाइज
जर्नल ऑफ स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग रिसर्च के अध्ययन की मानें तो केवल सिट अप्स (दंड बैठक), क्रंच और एब्स की एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी कतई नहीं घटती है। शोध के दौरान प्रतिभागियों को छह हफ्तों तक हफ्ते में पांच दिन लगातार एब्स की एक्सरसाइज करवाई गईं लेकिन फिर भी पेट की चर्बी पर उनका असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप वाकई वजन घटाने के लिए प्रभावी एक्सरसाइज चुनना चाहते हैं तो कार्डियो वर्कआउट्स आपके लिए बेहतर विकल्प हैं। जिम में एब्स पर पसीना बहाने की बजाय रोज ट्रेडमिल पर 20 मिनट दौड़ें, फर्क आप खुद महसूस करेंगे।

एरोबिक एक्सरसाइज

एरोबिक एक्सरसाइज खुद को फिट रखने के लिए अच्छी एक्सरसाइज है लेकिन सिर्फ एरोबिक्स से वजन पर काबू पाना बहुत मुश्किल है। टेक्सास विश्वविद्यालय के एक शोध की मानें तो केवल एरोबिक्स को वेट लॉस एक्सरसाइज की जगह वार्म अप के तौर पर देखना चाहिए। इस एक्सरसाइज से शरीर लचीला और मजबूत तो बनता है लेकिन यह आपकी चर्बी कम करने के गारंटी नहीं लेती।


बेहतर विकल्प है कि केवल एरोबिक्स करने के बजाय इसके अलग-अलग एक्सरसाइज के कांबिनेशन के साथ करे।

स्पॉट ट्रेनिंग
बहुत हेवी और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज वजन घटाने का सही तरीका नहीं हैं। इनकी मदद से आप मसल्स बना सकते हैं, शरीर को मजबूत कर सकते हैं लेकिन इनसे वजन घटाना आसान नहीं है। बेहतर तरीका है कि आप कार्डियो एक्सरसाइज के साथ इनका कांबिनेशन बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed