फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   obesity is responsible for kidney

आपकी किडनी को बीमार बना रहा है मोटापा, जानें कैसे

Fri, 10 Mar 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
obesity is responsible for kidney

आपका मोटापा किडनी के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ये बात एक अध्ययन में सामने आई है। इसमें बताया गया है कि मोटापे की वजह से लोगों में किडनी की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, आपका मोटापा बहुत लंबे समय से ही किडनी को प्रभावित कर रहा होता है और आपको इसका पता भी नहीं लगता। शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं होते, इसलिए डॉक्टरों ने इसे 'साइलेंट किलर' का नाम दिया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि मोटापे की वजह से लोगों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो जाता है जिस वजह से किडनी की बीमारी हो जाती है। 

समय-समय पर करवाते रहना चाहिए चैक-अप

obesity is responsible for kidney

डॉक्टरों के अनुसार, मोटापे की वजह से 83% लोग किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज के डॉक्टर सुमन नायक ने बताया कि मोटापा डायबिटीज का प्रमुख कारण है। डायबिटीज की वजह से ही किडनी की बीमारी होने की आशंका बढ़ती है। 

उन्होंने आगे बताया, आजकल के लाइफस्टाइल की वजह से बच्चों में मोटापे की शिकायत ज्यादा रहती है और इससे साफ है कि उनमें किडनी की बीमारी होने की शंका भी ज्यादा है। डॉक्टरों ने सलाह दी कि मोटे लोगों को समय-समय पर किडनी का चैक-अप करवाते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed