आपकी किडनी को बीमार बना रहा है मोटापा, जानें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका मोटापा किडनी के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ये बात एक अध्ययन में सामने आई है। इसमें बताया गया है कि मोटापे की वजह से लोगों में किडनी की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, आपका मोटापा बहुत लंबे समय से ही किडनी को प्रभावित कर रहा होता है और आपको इसका पता भी नहीं लगता। शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं होते, इसलिए डॉक्टरों ने इसे 'साइलेंट किलर' का नाम दिया है।
डॉक्टरों ने बताया कि मोटापे की वजह से लोगों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो जाता है जिस वजह से किडनी की बीमारी हो जाती है।
समय-समय पर करवाते रहना चाहिए चैक-अप
डॉक्टरों के अनुसार, मोटापे की वजह से 83% लोग किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज के डॉक्टर सुमन नायक ने बताया कि मोटापा डायबिटीज का प्रमुख कारण है। डायबिटीज की वजह से ही किडनी की बीमारी होने की आशंका बढ़ती है।
उन्होंने आगे बताया, आजकल के लाइफस्टाइल की वजह से बच्चों में मोटापे की शिकायत ज्यादा रहती है और इससे साफ है कि उनमें किडनी की बीमारी होने की शंका भी ज्यादा है। डॉक्टरों ने सलाह दी कि मोटे लोगों को समय-समय पर किडनी का चैक-अप करवाते रहना चाहिए।