{"_id":"c6ef40c65c3eeeb25914ad25a5633ed5","slug":"night-time-is-better-for-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वक्त कसरत होती है अधिक असरदार","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
इस वक्त कसरत होती है अधिक असरदार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Feb 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाना हो या शरीर को फिट रखना हो, कसरत हमेशा ही फिटनेस बरकरार रखने का कारगर तरीका माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि किस समय कसरत शरीर के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होती है?
विज्ञापन
पढ़ें - वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनाएं ये सेहतमंद उपाय
विज्ञापन
मेन्स हेल्थ में प्रकाशित शोध की मानें तो कसरत अगर सुबह आठ बजे के बजाय शाम में छह बजे की जाए तो इसका शरीर को अधिक फायदा मिलता है।
चीन के इस शोध में माना गया है कि सुबह के बजाय शाम में कसरत से निकलने वाला पसीना अधिक फायदेमंद है। उनके अनुसार जो लोग शाम में छह बजे कसरत करते हैं उन्हें दिल के रोगों का रिस्क 19 प्रतिशत कम होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि सुबह के समय रक्त कोशिकाओं का फैलना या सिकुड़ना अधिक प्रभावी नहीं होता है जबकि शाम में यह अधिक सुचारू हो जाता है इसलिए इस मसय कसरत अधिक फायदेमंद होती है।
उन्होंने यह भी माना कि हफ्ते में कम से कम चार बार शाम में कसरत करने से दिल के रोगों के रिस्क को कम किया जा सकता है।