फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   muscles exercise regime

बर्गर बन जाएगा बाइसेप्स

Tue, 18 Dec 2012 04:00 PM IST
तोयज कुमार सिंह
तोयज कुमार सिंह Updated Tue, 18 Dec 2012 04:00 PM IST
विज्ञापन
muscles exercise regime
वैसे तो हमेशा से हम यही कहते आ रहे हैं कि छोटे मसल ग्रुप को कम से कम टेंशन देनी चाहिए। नहीं तो वो बढ़ना बंद कर देता है। यह बात काफी हद तक सही है। मगर ऐसे लोग जो लंबे समय से जिम करते आ रहे हैं, वे एक अलग ही परेशानी का सामना करने लगते हैं। उनके मसल्स इतने ट्रेंड हो चुके होते हैं कि कम देरी वाली हार्ड एक्सरसाइज के बावजूद वे इतने एक्टिव नहीं हो पाते कि साइज गेन कर सकें और ये समस्या सबसे पहले बाइसेप्स के साथ आती है।
विज्ञापन


आज हम आपको एक ऐसा शेड्यूल बताते हैं, जिसे करने के बाद आपके बाइसेप्स पाव रोटी की तरह हो जाएंगे। दर्द होगा, खिंचाव होगा और हाथों में अकड़पन भी आएगा। यही इसकी खासियत है। जरा इस बात का ध्यान रखें कि शेड्यूल को जिस दिन भी फॉलो कर रहे हैं, उसके अगले दिन हो सके तो छुट्टी कर लें और अगले कम से 72 घंटे तक बाइसेप्स या ट्राइसेप्स की एक्सरसाइज न करें।
विज्ञापन


क्या चाहिए : सिर्फ बारबेल और वेट

1. छह रैप सेट : बारबेल में उतना वेट लगाएं कि आप कुल मिलाकर छह रैप निकाल पाएं। कंधों की चौड़ाई के बराबर गैप रखते हुए रॉड को पकड़ें और छह रैप लगाएं। वेट को ऊपर की ओर तेजी से ले जाएं और नीचे थोड़ा होल्ड करते हुए आएं। पहला सेट आराम से लग जाएगा, पांचवें का नंबर आते-आते हो सकता है आपको थोड़ा सा झटका लगाना पड़े। इसके अलावा पांचवें सेट में चाहें तो वेट को 10 फीसदी कम कर लें, लेकिन रैप छह ही रखने हैं। एक बात और ई जेड बार का इस्तेमाल न करें, जो साधारण बार होती है उसी से यह एक्सरसाइज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. दस का दम : पहला सेट लगाने के तुरंत बाद बिना रेस्ट लिए दूसरा सेट लगेगा। बारबेल से इतना वेट कम करें कि आप 10 रैप निकाल पाएं। वैसे तकरीबन 20 फीसदी वेट घटाया जाता है। शुरू हो जाएं। वेट जब नीचे की ओर आ रहा हो तो उसे दिल से अहसास करें। इस सेट में पीछे झुकने की नौबत नहीं आनी चाहिए। अगर ऐसी नौबत आ ही गई हो तो थोड़ा सा वेट कम करें।

3. बीस, अब निकलेगी टीस :
रॉड पर पूरा वेट उतार लें। खाली रॉड को कंधों के बराबर दूरी से कम दूरी पकड़ें और बीस रैप निकालें। पहला, दूसरे और तीसरे में कोई रेस्ट नहीं होगा। तीसर सेट खत्म होने के बाद आप दो मिनट का रेस्ट कर सकते हैं। सर्दियों का मौसम है, इसलिए इस सेट को पूरे कपड़े पहनकर लगाएं क्योंकि दो मिनट में ठंडा मौसम मसल्स को ठंडा कर देगा, बाकी आपकी मर्जी है।


क्या होगा
अगर यह सेट आपने सही ढंग से लगाया है तो आप अपना चेहरा दोनों हाथों से ठीक से धो नहीं पाएंगे, हेलमेट की क्लिप नहीं लगा पाएंगे। इस सेट के बाद आपके बाइसेप्स में सूजन सी आ जानी चाहिए। वैसे इससे घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल इंटेस वर्कआउट की वजह से बाइसेप्स में बहुत सारा तरल इकट्ठा हो जाता है, जो सूजन जैसा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed