{"_id":"a2ece72e-8550-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"loose-your-weight-by-body-massage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन घटाना है तो बॉडी मसाज करवाएं","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन घटाना है तो बॉडी मसाज करवाएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज, जॉगिंग और तरह-तरह के वर्कआउट्स आजमाने के बाद अक्सर लोग थकान मिटाने के लिए बॉडी मसाज करवाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बॉडी मसाज से सिर्फ थकान ही नहीं जाती बल्कि वजन गिराने में भी यह बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
आजकल तमाम जिम व ब्यूटी सैलून्स वजन घटाने के लिए बॉडी मसाज या लिपिड बस्टिंग मसाज पर जोर देते हैं। आइए जानें, किस तरह बॉडी मसाज से वजन घटाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
शरीर को लचीला बनाती है
बॉडी मसाज करने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है और शरीर लचीला हो जाता है। शरीर जितना अधिक लचीला होगा आप उतना वर्कआउट कर सकेंगे और कैलोरी तेजी से कम होगी। इससे वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में होने वाली दिक्कतों को रोकने में भी आसानी मिलती है। यानी वर्कआउट के साथ बॉडी मसाज से कैलोरी कम करना और आसान हो जाता है।
विज्ञापन
मेटबॉलिज्म बढ़ाती है मसाज
अच्छी तरह बॉडी मसाज करने से शरीर में रक्त संचार तेज होता है और पाचन ठीक रहता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है जिससे भोजन अच्छी तरह पचता है और शरीर में फैट्स नहीं जमा होते।
तनाव से छुटकारा
कई बार बहुत अधिक तनाव में रहने की वजह से भी वजन तेजी से बढ़ता है। स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिजोल को कम करने में बॉडी मसाज फायदेमंद है। कोर्टिजोल शरीर में फैट्स के मेटाबॉलिज्म की गति धीमी करता है जिससे मोटापा बढ़ता है।