{"_id":"264bb6cc-5b1c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"loose-weight-by-standing-up-for-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन घटाना है तो खड़े होकर काम करें","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन घटाना है तो खड़े होकर काम करें
लंदन/एजेंसी
Updated Fri, 11 Jan 2013 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन अगर आप दिन में तीन घंटों तक खड़े होकर काम करते हैं तो आप हर साल 3.6 किलोग्राम वजन कम कर सकते हैं। हाल में चेस्टर विश्वविद्यालय के एक शोध में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
'डेली मेल' में प्रकाशित इस शोध में माना गया है कि जो लोग दिन में तीन घंटे तक खड़े होकर काम करते हैं उनका वजन नियंत्रित रहता है और वे अपेक्षाकृत अधिक स्वस्थ रहते हैं। चेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक जॉन बकले के अनुसार, स्वस्थ रहने के लिए दिन भर आराम करना बिल्कुल जरूरी नहीं है। जो लोग हमेशा थकावट या आलस्य महसूस करते हैं उन्हें दिन में कुर्सी पर बैठे रहने के बजाय कुछ देर खड़ा रहना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले भी वैज्ञानिकों ने इस विषय पर कई शोध किए हैं कि बैठकर काम करने से शरीर को क्या-क्या नुकसान होतो हैं। खासतौर पर अधिक देर तक बैठने से मोटापे की समस्या बढ़ती है। बकले यह भी मानते हैं कि खड़े होकर काम करने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि शरीर में रक्त का संचार भी ठीक तरह से होता है।
विज्ञापन
उनका दावा है कि तीन घंटे तक खड़े रहने में शरीर की 144 कैलोरी का क्षय होता है इसलिए जो लोग ऐसे काम करते हैं जिसमें उन्हें खड़े रहने का अधिक मौका मिलता है उनका वजन अपेक्षाकृत अधिक नियंत्रित रहता है।