फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Know the fastest way to lose weight within 6 months with the help of Zelis -100

मोटापे पर अमेरिका में हुआ नया रिसर्च, मात्र एक गोली से 6 महीने में कम हो जाएगा कई किलो वजन

Thu, 15 Nov 2018 01:20 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Know the fastest way to lose weight within 6 months with the help of Zelis -100
obese

व्यक्ति बूढ़ा हो या जवान मोटापा हर किसी के लिए परेशानी का सबब होता है। मोटापे की वजह से ना सिर्फ आपका व्यक्तित्व बेडौल लगता है बल्कि कम उम्र में ही आपको कई गंभीर रोग भी घेर लेते हैं। ऐसे में जो लोग अपना वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं उनके लिए एक खुशखबरी है। अब जल्द ही लोग छह महीने के भीतर लगभग छह किलो तक अपना वजन कम कर पाएंगे। हाल ही में एक खबर आई है कि आप एक्सरसाइज और जिम में घंटों पसीना बहाए बिना भी अपना वजन बड़ी आसानी से कम कर सकते हैं। खास बात यह कि इसके लिए आपको अपने पसंदीदा फास्टफूड से भी दूरी बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं बिना किसी मेहनत के कैसे आप अपना कई किलो वजन शरीर से यूं ही उतार कर फेंक सकते हैं। 

विज्ञापन

Know the fastest way to lose weight within 6 months with the help of Zelis -100
obese

लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मदद लेकर एक अमेरिकी कंपनी ने 'जेलेसिस-100' नाम की एक गोली तैयार की है , जो पेट में पहुंचने के चंद सेकेंड के अंदर एक जेल का रूप अख्तियार कर लेती है। इस गोली को खाने की वजह से व्यक्ति को उसका पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिसकी वजह से वह कम माक्षा में भोजन ग्रहण कर पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Know the fastest way to lose weight within 6 months with the help of Zelis -100
obese - फोटो : file photo

जानें कैसे काम करती है यह गोली-
इस गोली को इजाद करने वाले मुख्य शोधकर्ता फैंक ग्रीनवे की मानें तो जेलेसिस-100 पेड़-पौधों में पाए जाने वाले सेल्युलोस और फाइबर के अलावा खट्टे फलों में मौजूद साइट्रिक एसिड के कणों से लौस है। खास बात यह है कि ये कण पानी के संपर्क में आने के बाद फूलने लगते हैं जिन्हें 20 से 25 मिनट के अंदर मोटे जेल में तब्दील होते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

Know the fastest way to lose weight within 6 months with the help of Zelis -100
obese - फोटो : file photo

साइडइफेक्ट की टेंशन नहीं
ग्रीनवे की मानें तो जेलेसिस-100 पूरी तरह से साइडइफेक्ट से दूर होगी। यह गोली आसानी से शरीर से बाहर निकल जाती है। दरअसल , पाचन क्रिया के दौरान जब यह गोली आंत में पहुंचेगी तो इसमें मौजूद पानी के बाहर निकलने से सारे कण अलग-अलग हो जाएंगे। जिसके बाद ये कण धीरे-धीरे मल-मूत्र के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं। मोटापा कम करने के अलावा यह गोली शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रखने में मदद करती है। 

Know the fastest way to lose weight within 6 months with the help of Zelis -100
obese - फोटो : file photo
शोध में हुआ खुलासा-
436 लोगों पर जब जेलेसिस-100 को प्रयोग किया गया तो उन्हें लंच और डिनर से आधे घंटे पहले यह गोली खिलाई गई। जिसके बाद छह माह के भीतर 59 फीसदी लोगों का लगभग छह तो 27 फीसदी लोगों का 10 किलो तक वजन कम हो गया।            
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed