फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Know How obesity can damages your mind as well as your body

बढ़ रहा है मोटापा तो हो जाएं सावधान, कम उम्र में ही जा सकती है याददाश्त

Tue, 27 Nov 2018 01:49 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 27 Nov 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Know How obesity can damages your mind as well as your body
- फोटो : file photo

अगर आप मोटे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि आपके शरीर पर चढ़ी ज्यादा चर्बी जीवन में आगे चलकर आपके मस्तिष्क पर असर कर सकती है। कोरिया के शोधकर्ताओं के अनुसार मोटापे से जीवन में आगे चलकर आपकी मस्तिष्क की क्षमता में गिरावट का खतरा बढ़ जाता है। इन शोधकर्ताओं ने 250 लोगों पर शोध किया जिनकी उम्र 60 से 70 के बीच थी। इस शोध में उन लोगों को लेकर पहचान परीक्षण किया गया जिनके शरीर के वजन और लंबाई का अनुपात यानी बीएमआई ज्यादा था और कमर औसत से बहुत चौड़ी थी। इस परीक्षण में पाया गया कि मोटे लोगों की चीजें पहचानने की क्षमता पर असर ज्यादा पड़ता है। एलजाइमर सोसाइटी का कहना था कि एज एंड एजिंग जर्नल में छपे शोध ने भी इस बात की पुष्टि की है कि शरीर पर चढ़ी अधिक चर्बी मस्तिष्क की कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन

मतिभ्रम

Know How obesity can damages your mind as well as your body

मतिभ्रम

सोसाइटी का कहना था कि अगर जीवन जीने के तौर तरीकों को बदला जाए तो इसमें मदद मिल सकती है। इस शोध में 60 और उससे अधिक उम्र के लोगों में चर्बी के स्तर और चीजों को पहचानने की क्षमता के बीच संबंध होने पर अध्ययन किया गया। इस शोध में शामिल होने वाले लोगों का बीएमआई टेस्ट किया गया और जिनका बीएमआई ज्यादा होने के साथ-साथ पेट पर अधिक चर्बी थी उनकी चीजें पहचानने की क्षमता पर असर देखा गया।

इस शोध के लेखक डाय ह्यू यून का कहना था, ''मोटापा और उसमें भी खासतौर पर शरीर के मध्य भाग पर जमे मोटापे की रोकथाम लोगों के चीजों को पहचानने की क्षमता या मतिभ्रम को रोकने के लिए अहम हो सकती है। ''ब्रितानी एलजाइमर सोसाइटी के एक प्रवक्ता का कहना था,'' हम सब ये जानते हैं कि बीएमआई का बढ़ना दिल के लिए कितना बुरा है लेकिन ये शोध बताता है कि ये मस्तिष्क के लिए भी बुरा है।''

प्रवक्ता का कहना है कि हालांकि हम ये नहीं जानते कि इस शोध में शामिल लोगों को आगे चल कर मतिभ्रम होता है लेकिन इस शोध से मिली जानकारी ये जरुर बताती है कि मोटापे की वजह से मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है। सोसाइटी के मुताबिक ,'' 65 से ज्यादा उम्र के हर तीन में से एक व्यक्ति की मौत मतिभ्रम से होगी लेकिन इस खतरे को कम करने के लिए कई उपाय किए जा सकते है।''

इन उपायों में संतुलित आहार, अपने वजन का ध्यान रखना, नियमित रुप से कसरत, रक्तचाप और कोलेस्ट्रोल की जांच शामिल है जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed