{"_id":"7538dc4be31f6ee03d61478242483918","slug":"karishmas-slimness-secret-in-her-book-my-yummy-mummy-guide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, अब भी इतनी स्लिम कैसे हैं करिश्मा","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानिए, अब भी इतनी स्लिम कैसे हैं करिश्मा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में सफल पारी से लेकर दो बच्चों की परवरिश तक बॉलावुड की यम्मी मम्मी करिश्मा कपूर का छरहरा फिगर आज हर महिला के लिए मिसाल है। डिलिवरी के बाद करिश्मा ने खुद को कैसे फिट रखा और अपने खानपान को किस तरह सेहतमंद बनाए रखा, इसके राज उन्होंने हाल में अपनी किताब 'माय यम्मी मम्मी गाइड' में खोला है।
विज्ञापन
अगर आप भी करिश्मा के छरहरे फिगर का लोहा मानते हैं तो उनकी किताब के आधार पर कई बातें फिटनेस और डाइटिंग से जुड़े आपके भ्रम दूर कर सकती हैं। जानिए, करिश्मा की ही किताब से लिए गए पांच टिप्स, जिन्हें करिश्मा ने अपने अनुभव के आधार पर बेहद कारगर माना है।
विज्ञापन
शक्कर हो कितनी
करिश्मा के मुताबिक दिन में दो चम्मच तक शक्कर का सेवन पर्याप्त है। करिश्मा चाय-कॉफी में शक्कर से परहेज करती हैं जिससे वह शक्कर का बैलेंस बना लेती हैं।
सूप और सलाद
करिश्मा डाइटिंग के नाम पर बहुत अधिक सलाद या सूप को कोई स्थायी उपाय नहीं मानती हैं। उनका मानना है कि केवल सलाद या सूप से कुछ दिनों तक वजन तो घटाया जा सकता है लेकिन नियमित तौर पर भोजन न लेने का यह विकल्प नहीं हो सकता है। इससे जितनी तेजी से वजन कम होता है, उतने लंबे समय तक नियंत्रित नहीं रहता है।
विज्ञापन
रोज खाएं अंडे
तमाम न्यूट्रिशनिस्ट की तर्ज पर करिश्मा भी मानती हैं कि अंडे का सेवन बच्चे और मां, दोनों की सेहत के लिए फायदों से भरा है। ये लो कैलोरी होते हैं और उनमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इनकी जर्दी हटाकर सेवन करें।
जूस से बेहतर हैं विकल्प
अगर आप कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय फलों का जूस यह सोचकर पीते हैं कि इससे कैलोरी कम होती तो आपकी गफलत है। करिश्मा कोल्ड ड्रिंक व जूस दोनों के बजाय अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी या पुदीने के साथ पानी पर बल देती हैं।
डाइट में जूसः वाकई फायदेमंद या है भुलावा? जानने के लिए क्लिक करें।
नॉन वेज से कैसा परहेज
करिश्मा बताती हैं कि मछली और चिकन उनका पसंदीदा भोजन है और वह इससे बिल्कुल परहेज नहीं करती हैं। उनका कहना है कि अगर आप कोलेस्ट्रॉल से बचना ही चाहते हैं चो डाइट में रेड मीट से परहेज करें।