फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   interesting fusion workouts

इन मजेदार कसरतों के बारे में जानते हैं आप?

Tue, 29 Oct 2013 03:01 PM IST
शंकर मिश्रा
शंकर मिश्रा Updated Tue, 29 Oct 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
interesting fusion workouts

जमाना फ्यूजन का है, लिहाजा फिटनेस क्लासेज और जिम में भी आजकल फ्यूजन वर्कआउट का ट्रेंड चल पड़ा है।

विज्ञापन


ट्रेडिशनल और मॉडर्न एक्सरसाइज का मिला-जुला रूप है फ्यूजन फिटनेस। फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल संतुलित रखने, शरीर को लचीला बनाने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनाने में भी ये वर्कआउट काफी मददगार हैं।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनाएं ये सेहतमंद उपाय


यह व्यक्तित्व को निखारने में भूमिका निभाता हैं और स्वस्थ बनाता है। थकाऊ और उबाऊ एक्सरसाइज से तंग आ चुके हैं, तो फिट रहने में फ्यूजन एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। मौज-मस्ती के साथ एक्सरसाइज करने के नये ट्रेंड को फ्यूजन फिटनेस कहा जाता है।
विज्ञापन


जवानी बरकरार रखनी है तो रोज करें ये 5 कसरतें

फ्यूजन फिटनेस में कई एक्सरसाइजेस को सिलेक्ट करके एक ऐसा वर्कआउट शिड्यूल तैयार किया जाता है, जो मजेदार होने के साथ ही फिट रहने में मदद करता है। योग और पिलेटीज को मिलाकर एक नई फ्यूजन एक्सरसाइज बन जाती है, जिसे योगालेटीज कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बॉलीवुड डांस और एरोबिक्स को मिक्स कर दें, तो बॉलीरोबिक्स तैयार हो जाता है। मसाला भांगड़ा, पंजाबी लोकनृत्य और एरोबिक्स का कॉम्बो है। फ्यूजन एक्सरसाइज मनोरंजक होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हैं।   

योगालेटीज
योगालेटीज में योग और पिलेटीज का गजब का तालमेल देखने को मिलता है। इस एक्सरसाइज में सांस पर नियंत्रण, संतुलन और सही पॉश्चर सिखाया जाता है।

योगालेटीज, दरअसल कई एक्सरसाइज का मिश्रण है। बॉडी को स्ट्रेच करने में ये एक्सरसाइज खूब काम आते हैं। इससे शरीर के हर हिस्से का वर्कआउट हो जाता है। इन दोनों में सांस को नियंत्रित करना सिखाया जाता है।

बुडोकोन

बुडोकोन, योग और न्यू जेनेरशन की एक्सरसाइज का मिलाजुला रूप है। योग और किक बॉक्सिंग के शौकीन लोग वर्कआउट के लिए बुडोकोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसमें योग के विभिन्न आसनों को कॉर्डियो एक्सरसाइज के साथ मिलाया गया है। अगर आप तनाव में हैं और थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो बुडोकोन से आपको राहत मिल सकती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक बुडोकोन हिप्स के फैट को ज्यादा तेजी से कम करता है।

बॉलिरोबिक्स
डांस के शौकीन लोगों के लिए बॉलिरोबिक्स एक्सरसाइज एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें बॉलीवुड गानों पर डांस करवाया जाता है।

महिलाएं इस तरह के प्रयोगों की मदद से स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने को खासी तरजीह दे रही हैं। इसमें कई तरह के पैकेज आते हैं, जिनमें गानों के अनुसार हर बॉडी पार्ट के लिए एक्सरसाइज सिखाई जाती है।

इससे एंटरटेनमेंट के साथ पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है। तनाव को दूर करने और चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए बॉलिरोबिक्स एक बेहतरीन वर्कआउट है।

मसाला भांगड़ा
भांगड़ा के साथ एरोबिक्स को मिलाकर मसाला भांगड़ा वर्कआउट तैयार किया गया है। यह काफी हद तक बॉलीरोबिक्स की तरह ही है।

कई जिम ट्रेनर तो भांगड़ा और बॉलीवुड स्टेप्स को लेटिनो अमेरिकन जुंबा बीट्स के साथ मिलाकर पेश कर हैं। तो फिट रहने के लिए अब बोर होने की जरूरत नहीं है, बस भांगड़ा शुरू कर दीजिए।

फ्यूजन योगा
मार्शल आर्ट और योग को मिलाकर 'फ्यूजन योगा' बनाया गया है। वैसे यह काफी हद तक परंपरागत योग की तरह ही है, लेकिन अब इसे नए अंदाज में पेश किया जा रहा है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वजन घटाने की न सोचें

वजन कम करने के लिए फ्यूजन एक्सरसाइज की भूमिका न के बराबर है। वजन घटाना है, तो योग और परंपरागत व्यायाम के साथ संतुलित खानपान ही काम आएगा।

योग इस दिशा में महत्वपूर्ण है, जिससे मन और शरीर दोनों का व्यायाम हो जाता है और सही नतीजे भी मिलते हैं। ध्यान रखें, जोश में आकर पहले दिन से ही इन एक्सरसाइज के लंबे सेशन नहीं करने चाहिए। फिटनेस ट्रेनर की मदद से इन्हें करें और धीरे-धीरे इनका समय बढ़ाना चाहिए।

क्यों पॉपुलर है फ्यूजन
फ्यूजन वर्कआउट सामान्य एक्सरसाइज या योग से बिलकुल अलग है। इसका मकसद है-एक्सरसाइज को मनोरंजक बनाना और हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाना।

इसमें शरीर और सेहत को रास आने वाली क्रियाएं कराई जाती हैं, जिससे एनर्जी लेवल हमेशा ऊंचा बना रहता है। ये मूविंग एक्सरसाइजेस हैं, जिनसे कैलोरी कम होती है।


इससे शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने, कंधे, बांहें, पैर और पेट को सुडौल बनाने में मदद मिलती है। पेट और बांहों के आसपास का सैल्युलाइट घटाने में ये एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed