फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   how to make workout interesting

कुछ इस तरह बनाएँ अपने वर्कआउट को दिलचस्प

Tue, 26 Feb 2013 04:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 26 Feb 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
how to make workout interesting

हर बार मन बनाते हैं कि रोज सुबह वॉक पर जाने का या एक्सरसाइज करने का मन तो बनाते हैं पर हफ्ते भर में ही आपका मन नहीं लगता और आप धीरे-धीरे फिर से फिटनेस को लेकर ढीले हो जाते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में वर्कआउट के दौरान अगर आप इन उपायों को अपनाएंगे तो आपका वर्कआउट मजेदार भी होगा और आप अपनी फिटनेस बरकरार रखने के इरादे को बरकरार भी रख पाएंगे।

एक्सरसाइज और म्यूजिक
संगीत में ऐसा जादू है जो आपकी सुबह को न सिर्फ ताजगी से भर देता है बल्कि पूरे दिन आपका मूड बनाए रखता है। ऐसे में अगर एक्सरसाइज के साथ संगीत का कांबो हो तो बात ही कुछ और होगी। रोज एक्सरसाइज करते वक्त अपने फेवरेट गानों की सीडी लगाएं, इससे वर्कआउट का आधा-एक घंटा कब निकल जाएगा पता भी नहीं चलेगा और आप बहुत अधिक फ्रेश महसूस करेंगे।
विज्ञापन


एक से भले दो
अकेले वॉक पर जाना एक-दो दिन तो ठीक लगता है पर रोजाना अकेले वॉक करने में आलस आना भी स्वाभाविक है। ऐसे में अकेले वॉक पर जाने या एक्सरसाइज करने के बजाय किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ ग्रुप बनाएं। अगर कोई ऐसा नहीं भी है तो घर में वर्कआउट करने के बजाय पार्क में जाएं जिससे दूसरों को देखकर आपको प्रेरणा मिलती रहे और वर्कआउट के प्रति आपका उत्साह कभी कम न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोग करें
जरूरी नहीं कि पूरे हफ्ते आप एक जैसे ही वर्कआउट को रुटीन बनाएं। आप अलग-अलग वर्कआउट्स को समझदारी से अपने रुटीन में डाल सकते हैं। जैसे हफ्ते में तिन दिन वॉक और तीन दिन जॉगिंग या कुछ एक्सरसाइज को मिलाकर अपना शेड्यूल प्लान करें। यकीन मानिए आपका वर्कआउट मजेदार होगा।


कुछ नया सीखें
फिटनेस का पैमाना बहुत बड़ा है। अगर आपमें कुछ नया सीखने की चाह है तो इसका इस्तेमाल आप खुद को फिट रखने के लिए भी कर सकते हैं। जैसे डांस, स्विमिंग, टेनिस जैसे खेलों पर हाथ आजमाने से कुछ नया सीखने को तो मिलेगा ही साथ ही एक्सरसाइज भी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed