फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   health benefits of morning walk

नियमित सैर के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

Tue, 24 Jun 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Jun 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
health benefits of morning walk

तन-मन-धन तीनों की सुरक्षा चाहते हैं, तो आपके लिए चलना बहुत जरूरी है। सुबह-शाम की नियमित सैर करने से आपका शरीर सक्रिय रहता है। शरीर के सक्रिय रहने से मूड अच्छा रहता है।

विज्ञापन


मूड अच्छा रहने से बीमारियों की गिरफ्त में आने की आशंका कम होती है और हर साल बीमारियों पर होने वाला खर्च बच जाता है। तो फिर चलिए और चलने की सलाह दीजिए।
विज्ञापन


डिप्रेशन
शोध के अनुसार जो लोग हर सप्ताह 6-9 मील चलते हैं उनमें बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कम होने की डिमेंशिया जैसी समस्या की आशंका कम हो जाती है।

डायबिटिज
डायबिटिज में आहार पर नियंत्रण करने से काफी राहत मिलती है। यदि इसके साथ-साथ हर दिन 30 मिनट पैदल चलना शुरू किया जाए, तो टाइप-2 डायबिटिज के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हृदय रोग
हर दिन 30 मिनट की सैर हृदय रोग के खतरे को भी कम करती है। साथ ही इससे तनाव, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर काबू पाने में भी मदद मिलती है।

दर्द में राहत
हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होने पर भी पैदल चलना एक कारगर उपाय है। इससे दर्द में राहत मिलती है। शरीर की कार्यप्रणाली दुरुस्त होती है और गतिशीलता आती है।

तनाव से राहत
सुबह या शाम की सैर एंडोरफिंस नामक न्यूरोपेप्टाइड्स को सक्रिय करती है। इससे शरीर को आराम मिलता है, बेचैनी और चिड़चिड़ेपन जैसे लक्षणों में भी सुधार होता है।

विशेषज्ञ सेहत में सुधार के लिए प्रतिदिन 6000 कदम और वजन कम करने के लिए 10,000 कदम चलने की सलाह देते हैं।

साल 2000 में किए गए एक शोध के नतीजे बताते हैं कि नियमित रूप से सैर करना प्रति वर्ष सेहत पर किए जाने वाले खर्च का 330 डॉलर यानी लगभग 20 हजार रुपये बचा सकता है।


यह भी दिलचस्प है 1970 में 66 प्रतिशत बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं जबकि आज के समय में यह आंकड़ा सिर्फ 13 प्रतिशत है।

ऑस्ट्रेलिया का एक व्यक्ति प्रति दिन 9,695 कदम चलता है, जबकि जापान में एक व्यक्ति द्वारा औसतन 7,168 कदमों की दूरी ही पैदल तय की जाती है, वहीं एक अमेरिकी व्यक्ति एक दिन में औसतन सिर्फ 5,117 कदम चलता है।

पैदल चलने के चलन का कम होना शोधकर्ताओं की नजर में एक सांस्कृतिक दुघर्टना भी है, क्योंकि अब लोग पैदल चलने को मजबूरी समझते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर
प्रति सप्ताह पैदल चलना ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं में मोर्टेलिटी (मृत्यु दर) के खतरे को 50 प्रतिशत कम करता है।
की सैर और 1500 कैलोरी का सेवन प्रतिदिन करने वाली महिलाएं अपना वजन नियंत्रित रख सकती हैं।

प्रोस्टेट कैंसर
प्रति सप्ताह पैदल चलने वाले प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों में मोर्टेलिटी की आशंका 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

जो महिलाएं नियमित सैर करती हैं उनमें कोलेन कैंसर की आशंका व्यायाम या सैर न करने वाली महिलाओं की तुलना में 31 प्रतिशत कम हो जाती है।

यदि आप हर रोज सूरज के प्रकाश में सैर करते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन-डी का स्तर सुधारने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed