फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायके के साथ स्वास्थ के लिए भी कारगर है धनिया, बालों से लेकर त्वचा की ये समस्याएं करता है दूर

Tue, 30 Apr 2019 11:14 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 30 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
health benefits of coriander leaves and seeds
coriander
आप कहीं भी रहते हों या कुछ भी खाते हों हर घर में धनिया जरूर होता है। धनिया आप रोजाना खाते होंगे लेकिन गुणों से भरपूर ये मसाला कोई साधारण चीज नहीं है। धनिया एक ऐसा पौधा है, जिसकी पत्तियों से लेकर बीज तक इस्तेमाल किया जाता है। खाने के अलावा धनिया का इस्तेमाल आयुर्वेद जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता है। धनिया के इतने फायदे हैं जिसे जानकार आप इसे हमेशा अपने घर में रखेंगे। 


 
health benefits of coriander leaves and seeds
धनिया के बीज के फायदे

-धनिये के बीज में विटामिन कम होता है, लेकिन इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन-सी और आयरन भरपूर होते हैं। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर हैं। 
-धनिया आंत की क्रियाओं को नियमित करके भोजन को पाचन तंत्र से गुजरने में आसानी पैदा करता है। बीज का एंटी-ऑक्सिडेंट गुण पाचन के तरल पदार्थ के स्राव को आसान बनाता है। इससे से भी बढ़कर यह कि, धनिये के बीज पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देते हैं और गैस से राहत देते हैं। 



 
health benefits of coriander leaves and seeds
-धनिये के बीज में कैल्शियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे हड्डियों के लिए फायदेमंद खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और हड्डियों से जुडी बिमारियों को रोकते हैं। 
-धनिया के एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की हालत में सुधार के लिए बहुत मददगार होते हैं। ये चकत्ते, एक्जिमा, रूखापन और खुजली जैसी आम त्वचा की समस्याओं का सामना करने में मदद करते हैं। बीज में मौजूद लाइनोलिक एसिड त्वचा की किसी भी तरह की खुजली को शांत करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of coriander leaves and seeds
आज से कई साल पहले धनिया को माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा भी इसके फायदे कहीं ज्यादा हैं क्योंकि बीज में मौजूद सिट्रोनेलोल मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है। 

 
विज्ञापन
health benefits of coriander leaves and seeds
धनिया के छोटे-छोटे बीज त्वचा के साथ ही बालों को भी फायदा पहुंचाते हैं। बालों के रोम छिद्रों को मजबूत कर और बालों को झड़ने से रोक कर और इसके साथ ही बालों के उगने के लिए स्कैल्प को स्टिमुलेट करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed