{"_id":"58b2becf4f1c1bbc568309ba","slug":"fruits-are-not-responsible-for-obesity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते वजन के लिए फलों की मिठास नहीं है जिम्मेदार: रिसर्च","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
बढ़ते वजन के लिए फलों की मिठास नहीं है जिम्मेदार: रिसर्च
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
वजन कम करने के लिए सबसे पहले लोग अपने खानपान से कुछ चीजों को हटाने पर ध्यान देते हैं। इनमें सबसे पहले वे अपनी डाइट से मीठा दूर करते हैं। यहां तक कि वे इसके लिए बाजार में मिलने वाली नो शुगर ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि वजन घटाने के लिए लोगों को फलों की मिठास से परहेज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
प्राकृतिक शर्करा से नहीं परहेज
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त मीठे से दूर रहना चाहिए और प्राकृतिक शर्करा का सेवन करना चाहिए। डेकिन फॉरफिजिकल एक्टिविटी एंड न्यूट्रिशन में हुए इस शोध में यह बात कही गई। इसलिए अगर आप वजन कम करने के लिए फलों से दूरी बना लेते हैं तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।