फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   four things that make your workout

कसरत का पूरा फायदा चाहते तो इन्हें न भूलें

Wed, 16 Oct 2013 02:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Oct 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
four things that make your workout

आप घंटों जिम में पसीना बहाते हैं फिर भी कसरत का वह फायदा नहीं मिल पाता जिसके आप हकदार हैं। चाहे वजन घटाना हो या फिर फिट रहना कसरत का पूरा फायदा तभी मिल सकता है जब इसके बाद आप कुछ खास एहतियात जरूर बरतें।

विज्ञापन


तेजी से वजन घटाने का बेहद आसान उपाय


आइए जानें, ऐसी चार चीजों के बारे में जिन्हें कसरत के बाद करने से आप इसका पूरा फायदा उठाने में यकीनन कामयाब होंगे।

वजन घटाने के ये पांच फायदे चौंका देंगे आपको
विज्ञापन


तुरंत न रोकें
आप चाहें जॉगिंग कर रहे हो या फिर कोई भी हेवी एक्सरसाइज, 20 से 30 मिनट की कसरत को अचानक से न रोकें। जिस तरह कसरत शुरू करने से पहले हल्का वार्म अप जरूरी है उसी तरह कसरत खत्म करने के पांच मिनट पहले अपनी गति धीमी कर लें। इससे आपकी धड़कनों को कवरअप करने का समय मिल जाता है और धड़कनें आसानी से सामान्य हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब पानी पिएं
आप कसरत में जितना पसीना बहाते हैं उससे कैलोरी तो घटती है ही, साथ ही शरीर का पानी भी निकलता है। ऐसे में पानी की कमी को पूरा करने के लिए कसरत के बाद जमकर पानी पीने से गुरेज न करें। अगर बहुत अधिक पसीना आता है तो नारियल पानी से लेकर तमाम तरह की स्पोर्ट ड्रिंक्स अच्छा विकल्प हैं जिनसे पानी के साथ-साथ शरीर में ऊर्जा का स्तर भी संतुलित रहता है।


स्ट्रेचिंग
जिस तरह कसरत से पहले थोड़ी स्ट्रेचिंग जरूरी है, उसी तरह कसरत के बाद भी स्ट्रेच करना आवश्यक है। इससे न सिर्फ मांसपेशियों का तनाव कम होता है बल्कि कसरत के बाद होने वाले दर्द और थकान से भी छुटकारा मिलता है।

डाइट
कसरत की वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन जमकर मेहनत के बाद खाली पेट अपना रुटीन कतई न शुरू करें। कसरत के बाद सेहतमंद और भरपूर डाइट लें जिससे शरीर में कैलोरी का संतुलन बना रहेगा और दिन भर आपको स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed