फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   food that reduce weight

वजन घटाना है तो इन्हें बनाएँ अपनी डाइट का हिस्सा

Mon, 25 Feb 2013 09:50 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 25 Feb 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
food that reduce weight

वजन घटाने की कोशिश में लाख वर्कआउट कर लें लेकिन डाइट पर नियंत्रण नहीं है तो कोई फायदा नहीं। दिन भर स्नैक्स, जंकफूड जैसी चीजों को न खाएं इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जिनसे आपका वजन भी नियंत्रित रहे और बार-बार कुछ खाने की इच्छा भी न हो।

विज्ञापन


आइए जानें, आपके किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपको वजन घटाने में आसानी होगी।

हल्दी
हल्दी में मौजूद कुरकुमिन नामक तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल या लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कम करने में बहुत मददगार है, यह कई शोधों में साबित हो चुका है।
विज्ञापन


मिर्च
हरी मिर्च सेहत के लिए फायदेमंद तो है ही साथी ही यह वजन घटाने के लिए भा कारगर है। मिर्च में मौजूद कैपसेसिन नामक तत्व मेटाबॉलिज्म ठीक रखती है और फैट बर्न करने में बहुत मददगार है। मिर्च खाने के 20 मिनट तक कैप्सेसिन की वजह से कैलोरी बर्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कढ़ी पत्ता
डाइट में कढ़ी पत्ता शामिल करने से भी आपको वजन घटाने में आसानी होगी। इसके सेवन से शरीर में जमा फैट कम होका है। प्रतिदिन 8 से 10 कढ़ीपत्ते को किसी न किसी रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

लहसुन
फैट घटाने में लहसुन का महत्व भी कम नहीं। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व शरीर से फैट्स, कोलेस्ट्रॉल व बैक्टीरिया हटाने में मदद करता है और आपको सेहतमंद रखता है।

सरसो का तेल
खाने को किसी और तेल या घी में बनाने के बजाय सरसो के तेल में बनाएं। इसमें लो सैचुरेटेड फैट्स अपेक्षाकृत कम होते हैं। इसमें फैटी एसिड, लिनोलेक एसिड व ओलेइक एसिड होते हैं जो फैट्स बर्न करने में मददगार हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर है। 


शहद
रोज नियमित रूप से शहद को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। यह शरीर में मौजूद फौट्स को जमा होने से रोकता है। एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पीना मोटापा घटाने का कारगर नुस्खा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed