फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   fitness secret of kareena kapoor

जानिए क्या है करीना के फिगर का राज?

Tue, 30 Jul 2013 01:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
fitness secret of kareena kapoor

जीरो फिगर हो या कर्वी लुक, करीना कपूर बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिन्होंने कई बार तरह-तरह के प्रयोग अपने फिगर को लेकर किए हैं। करीना की मानें तो उनके फिगर का राज सलाद या जूस से बंधे रहने के बजाय अपनी दादी मां का नुस्खा है।

विज्ञापन


करीना कपूर बताती हैं, 'मैं अपने घर का बना सादा खाना - दाल, चावल, रोटी, सब्जी, घी ही खाती हूं। घी के कई फायदे हैं जिनपर हम कभी ध्यान नहीं देते हैं। मेरी दादी इस समय 84 साल की हैं और अब भी बिल्कुल फिट और खूबसूरत हैं।'
विज्ञापन


वह मानती हैं कि अच्छे फिगर और फिट शरीर के लिए बहुत जरूरी है कि बाहर का खाना खसतौर पर जंकफूड न खाया जाए। मुझे बहुत अधिक डाइटिंग पसंद नहीं है लेकिन मैं खाने के बाद जिम में वर्कआउट करके फैट्स बर्न करने में यकीन रखती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच साल पहले साइज जीरो के लिए सुर्खियों में रहने वाली करीना मानती हैं कि उन्हें नहीं पता कि साइज जीरो का चलन कहां शुरू हुआ। वह बताती हैं कि उन्होंने अपनी डाइटिशियन ऋजुता दिवाकर के कहने पर अपना वजन घटाया। दुबला दिखने के लिए, साइज जीरो जैसा उनका कोई इरादा नहीं था।


करीना खुद अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास बनाना शेक और फिर कॉफी के साथ करती हैं और मानती हैं कि सेहतमंद शाकाहारी डाइट के साथ वर्कआउट का अच्छा कांबिनेशन ही उनकी फिटनेस और खूबसूरती का असली राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed