फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   fitness old age treat dementia

बढ़ती उम्र में कसरत का क्या है फायदा?

Wed, 27 Nov 2013 01:18 PM IST
Updated Wed, 27 Nov 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
fitness old age treat dementia

शोधकर्ताओं का दावा है कि 60 की उम्र में भी व्यायाम शुरू करना ख़राब सेहत और डिमेंशिया से आपको बचाए रख सकता है।

विज्ञापन


ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन में 3,500 ऐसे स्वस्थ लोगों का सर्वेक्षण शामिल है जो या तो रिटायर हो चुके हैं या होने वाले हैं।

वजन घटाना है तो कसरत के पहले आजमाएं ये उपाय

इनमें जिन लोगों ने व्यायाम शुरू किया, वे अपनी उम्र के दूसरे लोगों की अपेक्षा आठ वर्ष अधिक स्वस्थ बने रहते हैं।

व्यायाम दिल का रोग, दिल का दौरा, मधुमेह, अल्ज़ाइमर और अवसाद जैसे रोगों का ख़तरा कम करता है।

पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये पांच आसान उपाय
विज्ञापन


जिन लोगों ने 60 साल की उम्र में व्यायाम शुरू किया, उन्हें आम तौर पर रोज़ाना के काम जैसे कपड़े धोने आदि में कम परेशानी का सामना करना पड़ा।

आठ साल तक निगरानी के बाद पता चला कि सर्वे में शामिल सहभागियों में 20 प्रतिशत लोगों को कोई बड़ी मानसिक या शारीरिक बीमारी नहीं थी।

इस समूह में ज़्यादातर ऐसे लोग थे, जो हमेशा से व्यायाम करते रहे थे। इनके अलावा वे लोग थे, जिन्होंने इसकी शुरुआत की थी। इसमें ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने कभी व्यायाम नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि ताउम्र व्यायाम करना एक आदर्श स्थिति है, पर यदि आप देर से भी शुरू करते हैं, तो भी यह स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद है।

शोध का नेतृत्व करने वाले और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से जुड़े डॉक्टर मार्क हैमर ने कहा, ''उम्र ढलने पर भी लगातार चलने-फिरने का संदेश वाकई उपयोगी है।''

उन्होंने कहा, ''अगर आप सक्रिय नहीं रहते, तो आपको स्वास्थ्यगत समस्याएं आ सकती हैं।''

मतलब सिर्फ़ जिम नहीं
अध्ययन के अनुसार सप्ताह में एक बार कड़ी या सामान्य मेहनत करने वाले बुजुर्ग, निष्क्रिय रहने वाले दूसरे हमउम्र लोगों की अपेक्षा तीन से चार गुना ज़्यादा स्वस्थ रहते हैं।

डॉक्टर हैमर कहते हैं कि शारीरिक व्यायाम का मतलब जिम जाना या दौड़ना नहीं है। क्यारियां बनाना या चलना-फिरना भी मदद करता है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 65 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों समेत सभी वयस्कों को सप्ताह में ढाई घंटे तक शारीरिक मेहनत करनी चाहिए।

ब्रिटिश हार्ट फ़ाउंडेशन से जुड़े डोरियन मैडॉक कहते हैं, ''सबसे बढ़िया तरीक़ा है ख़ुद को सक्रिय बनाए रखने की आदत डाल लेने का। जैसा हम जानते हैं, इससे हृदयाघात समेत कई बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।''

उन्होंने कहा, ''यहां तक कि अपने स्टॉप से पहले ही बस से उतरकर 10 मिनट तक पैदल चलना या दोपहर के भोजन के बाद टहलना भी फ़ायदेमंद है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed