फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   fitness equipment to check calorie count

सेक्स के दौरान कितनी कैलोरी घटाते हैं, जानिए इनसे

Mon, 07 Jul 2014 11:08 AM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
fitness equipment to check calorie count
जेफ़ ने दोपहर दो बजे सेक्स करना शुरू किया। उसने इसमें 347 कैलोरी ऊर्जा ख़र्च की। हमें यह बात इसलिए पता है क्योंकि यह जानकारी इंटरनेट पर सभी के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन


जेफ़ को भी इसकी जानकारी है या नहीं, पता नहीं।

जेफ़ ने एक फ़िटबिट गैजेट पहन रखा था। यह इंटरनेट से जुड़ा था और इस पर नज़र रखता है कि इसे पहनने वाला कितना व्यायाम करता है और उसमें कितनी कैलोरी ऊर्जा ख़र्च करता है।
विज्ञापन


साल 2011 तक यह डेटा एक वेबसाइट पर मौजूद रहता था। इसे सर्च इंजन के ज़रिए खोजा जा सकता था।

इस रिस्टबैंड को पहनने वालों में जिन्होंने सेक्स को शारीरिक व्यायाम के रूप में दर्ज किया था, उनके सबकी सेक्स लाइफ़ की जानकारी पूरी दुनिया को उपलब्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रत्याशित परिणाम
हालांकि फ़िटबिट बनाने वाली कंपनी ने यह कमी दुरुस्त कर दी, पर इससे पता चला कि अगर आप अपनी शारीरिक गतिविधियां इंटरनेट से जोड़ते हैं, तो इसके अप्रत्याशित परिणाम हो सकते हैं।

आजकल कई वेयरेबल डिवाइस मौजूद हैं, जो आपके वज़न, खानपान और प्रजनन क्षमता पर निगरानी रखते हैं। इसमें से ज़्यादातर जानकारी को सोशल मीडिया, डॉक्टरों, कंपनियों या अजनबियों के साथ साझा की जा सकती हैं।


स्टेथोस्कोप

सवाल यह है कि आख़िर आप यह गोपनीय जानकारी किस हद तक साझा करना चाहेंगे?

वेयरेबल टेक्नॉलॉजी कई मामलों में हमारे शरीर के बारे में हमें जागरूक करती है।

वायरलेस मेडिकल डिवाइस ने दुनिया को छोटा बना दिया है। अब कई क्रॉनिक बीमारियों पर डॉक्टरों के लिए नज़र रखना आसान हो गया है।

ख़तरा
लेकिन इसके ख़तरे भी हैं। अगर आप के हेल्थ इंश्योरेंस एजेंट को ये जानकारियां मिल जाएंगी तो वो आपसे ज़्यादा पैसे मांग सकते हैं या वो आपको पॉलिसी देने से इनकार कर सकते हैं।

शायद, यही वजह है कि ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने मरीजों के रिकॉर्ड संबंधी जानकारियों को ऑनलाइन साझा करने की योजना टाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed