फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   exercises for wide and broad chest

चौड़े सीने की चाहत है तो रोज करें ये तीन कसरतें

Mon, 02 Sep 2013 07:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 07:57 AM IST
विज्ञापन
exercises for wide and broad chest

सलमान खान हों या अक्षय कुमार, महिलाओं को आकर्षित करने के लिए पुरुषों की फिट बॉडी और चौड़े सीने का रोल बहुत अहम है। यकीनन आप इस बात को समझते हैं और चौड़े सीने की चाहत भी रखते हैं। यकीन मानिए, यह इतना भी मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है एक्सरसाइज और डाइट के सही कांबिनेशन की।

विज्ञापन


जानिए, ऐसी ही कुछ कसरतों के बारे में जो चौड़े सीने की आपकी ख्वाहिश को पूरा करने में मददगार हो सकती हैं। किसी अच्छे फिटनेस प्रशिक्षक की देखरेख में आप इन्हें अपने फिटनेस शेड्यूल का हिस्सा बना सकते हैं।
विज्ञापन


अच्छी बॉडी के लिए, क्या खाएं और कितना खाएं?
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंच प्रेस
सीने की सबसे पारंपरिक और प्रचलित कसरत यानी बेंच प्रेस सीने की मांसपेशियों को मजबूत करने में बहुत मददगार है। अगर आप कसरत में कोताही नहीं बरतते तो इस पर काम शुरू कर सकते हैं। बेंच प्रेस के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों से बार्बेल को पकड़ें। 12 से 15 बार इसे उठाएं और नीचे लाएं। इससे सीने की मांसपेशियां मजबूत होंगे और सीना चौड़ा होगा।


डंबल चेस्ट प्रेस
बार्बेल का इस्तेमाल अगर आप नहीं करना चाहते हैं तो डंबल्स की मदद से भी चेस्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और बार्बेल की जगह दोनों हाथों में डंबल्स लें। ध्यान रखें कि इसके लिए डंबल्स अधिक न झुकाएं।

पुश अप्स

पुश अप्स के अनेक पायदों में से एक फायदा यह भी है कि यह चौड़े सीने के लिए ऐसी कसरत है जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं। पेट के बल फर्श पर लेट जाएं। दोनों हाथों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं। इससे सीने की मसल्स बढ़ेंगी और बाजू मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed