फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   excess exercise can be harmful

सेहत का कबाड़ा न कर दे ज्यादा कसरत

Mon, 15 Jul 2013 04:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Jul 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
excess exercise can be harmful
वजन घटाने और शेप में रहने के लिए आप अगर दिन-रात जिम में पसीना बहाते हैं और दनादन कसरत करे जा रहे हैं तो जरा ब्रेक लें, बिना सोचे-समझे बहुत अधिक कसरत करने से आपका वजन नियंत्रित हो या न हो, आपके लिए सेहत का कबाड़ा जल्द हो जाएगा। जानिए, बहुत अधिक कसरत करने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
विज्ञापन


शारीरिक समस्याएं
बहुत अधिक कसरत का प्रभाव धड़कनों पर पड़ता है। जर्नल ऑफ एथलीट ट्रेनिंग के एक शोध के अनुसार बहुत अधिक कसरत करने से प्रति मिनट पांच बार धड़कन अधिक होती है जिससे कसरत के दौरान दिल का दौरा पड़ने का रिस्क बढ़ता है।
विज्ञापन


इसके अलावा, रात में गला सूखना, डीहाइड्रेशन, भोजन में रुचि कम होना जैसे शारीरिक बदलावों का संबंध भी बहुत अधिक कसरत करने से है।
 
मनोवैज्ञानिक समस्याएं
बहुत अधिक एक्सरसाइज का संबंध हमारी नींद से भी है। सोने में दिक्कत, चिड़चिड़ाहट, बहुत अधिक थकान, अवसाद, गुस्सा और ध्यान केंद्रित न कर पाना जैसी समस्याएं बहुत अधिक कसरत करने का ही परिणाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य समस्याएं
बहुत अधिक कसरत करने का स्ट्रेस शरीर में कोर्टिजोल का स्तर बढ़ाता है जिससे तनाव की दिक्कत हो सकती है। कई बार कसरत की अधिकता की वजह से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी कम हो जाता है जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


कैसे निपटें
अगर ऐसे प्रभाव आप भी अपने शरीर में महसूस कर रहे हैं तो एकदम से कसरत न छोड़ें। डॉक्टर से परामर्श लें और कसरत के साथ-साथ आराम करने का भी समय निर्धारित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed